अमरिंदर सिंह का पटियाला से चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा- सिद्धू की वजह से नहीं छोड़ सकता

चंडीगढ़, 21 नवंबर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद भी उतरने का फैसला लिया है। अमरिंदर सिंह पंजाब की पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वो फिलहाल विधायक हैं। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के मुखिया अमरिंदर सिंह ने रविवार को इसको लेकर जानकारी दी है।

पटियाला सीट मानी जाती है कैप्टन का गढ़

पटियाला सीट मानी जाती है कैप्टन का गढ़

कैप्टन अमरिंदर सिंह के फेसबुक पेज पर उनके हवाले से कहा गया है, मैं पटियाला से चुनाव लडूंगा। पटियाला और हमारे परिवार का 400 साल का साथ है। नवजोत सिद्धू की वजह से मैं इसे छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं एक बार फिर इस सीट से चुनाव में उतरूंगा।

पटियाला विधानसभा सीट पर अमरिंदर सिंह और उनके परिवार की मजबूत पकड़ मानी जाती है। चुनाव के नतीजे भी इस बात को साबित करते हैं। अमरिंदर सिंह चार बार (2002, 2007, 2012, 2017) यहां से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। चारों बार अच्छे कासे अंतर से उन्होंने ये सीट जीती है। अमरिंदर सिंह के सांसद चुने जाने के बाद उनकी पत्नी परनीत कौर भी यहां से 2014 से 2017 तक विधायक रह चुकी हैं।

Recommended Video

    Punjab: Former CM Amarinder Singh की घोषणा, Patiala से ही लड़ेंगे चुनाव | वनइंडिया हिंदी
     अपनी पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं कैप्टन

    अपनी पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं कैप्टन

    अमरिंदर सिंह बीते काफी समय से पंजाब में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर पहचान रखते थे। 2017 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उनको सीएम भी बनाया गया था। इस साल कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस आलाकमान से खटपट हो गई थी। जिसके बाद अमरिंदर सिंह ने 19 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन कर दिया है। उनके पंजाब में भाजपा के साथ मिलकर लड़ने की चर्चा है।

    सिद्धू पर लगातार हमले बोल रहे हैं कैप्टन

    सिद्धू पर लगातार हमले बोल रहे हैं कैप्टन

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू को निशाने पर लिया है। कैप्टन और सिद्धू के बीच काफी समय से तकरार चल रही है। इससे पहले भी कैप्टन ने सिद्धू को पटियाला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। वो ये भी कह चुके हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव हराने और पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से रोकने लिए वो कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+