पंजाब: 'ED के सभी समन गैरकानूनी थे', राउज एवेन्यू कोर्ट के नोटिस पर बोले सीएम भगवंत मान
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राउज एवेन्यू कोर्ट के नोटिस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के ऑर्डर का अध्यन कर रहे हैं। इसके बाद कानून के मुताबिक कदम उठायेंगे। कोर्ट को बताएंगे कैसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सभी समन गैरकानूनी थे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पीएम मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को नहीं, आम आदमी पार्टी को कुचलना है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि हम Court को बतायेंगे कि BJP नेता कहते हैं कि ED का समन आएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होंगे।

ED के समन राजनीतिक साजिश है- आतिशी
इसके अगले दिन ही केजरीवाल जी को ED का समन आ जाता है। ये समन राजनीतिक साजिश है, जैसे ही सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी ऑफिस जाएंगे तो ये उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।
यह भी पढ़ें- '400 पार का नारा देने वाली बीजेपी, पंजाब में कहां तक जाओगे? CM भगवंत मान का बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications