'400 पार का नारा देने वाली बीजेपी, पंजाब में कहां तक ​​जाओगे? CM भगवंत मान का बड़ा हमला

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मात्र 22 महीनों में हमारी सरकार ने 40 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। पहली बार हुआ है कि एक प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट को सरकार ने खरीदा है। पिछली सरकारें तो अपनी संपत्तियों को घाटे में दिखा कर अपने दोस्तों को बेच देती है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यही नहीं, आज पंजाब में 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो है और पंजाब के पास अपना कोयला भी है। अब तक पंजाब में 70 हजार करोड़ का निवेश आ चुका है। मैं अमर शहीद भगत सिंह की धरती से आता हूं।

BJP पर CM भगवंत मान का बड़ा हमला

देश का तिरंगा ऊंचा रहना चाहिए

भगत सिंह ने कहा था कि 'इश्क करना सभी का पैदाइशी हक है, क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए'। जब संविधान बचाने की बात आए तो हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि पोडियम पर कौन खड़ा होगा, देश का तिरंगा ऊंचा रहना चाहिए।

22 महीने में बदल दीं पंजाब की तस्वीरें

वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी, बताओ पंजाब में कहां तक ​​जाओगे। सीएम मान ने कहा कि महज 22 महीने में हमने पंजाब की तस्वीरें बदल दी हैं। विकास की कई परियोजनाएं शुरू की हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 11 खिलाड़ियों को PPS-PCS नियुक्त करने पर खेल मंत्री मीत हेयर ने CM भगवंत मान का जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+