भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर पंजाब 'आप' का तीखा हमला, सूपड़ा होगा साफ

पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी के दो नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उसके बाद आम आदमी पार्टी लगातार इन दोनों नेताओं पर हमलावर है। दरअसल जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि जिस भी नेता ने भाजपा के आगे घुटने टेके हैं उसका पंजाब से सूपड़ा साफ हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पंजाब में उन नेताओं का सूपड़ा साफ हुआ है जिन्होंने भाजपा के आगे घुटने टेके हैं।

aap

बता दें कि कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने जालंधर से उपचुनाव में उतारा था और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी। जिसके बाद पार्टी ने एक बार फिर से इस चुनाव में टिकट दिया था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 2023 में जालंधर सीट पर सुशील कुमार रिंकू ने 58691 वोटों से जीत दर्ज की थी।

बता दें कि पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर एक ही चरण में 1 जून को मतदान होगा। यहां सातवें और आखिरी चरण में मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे सामेन आएंगे। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने यहां किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है। पार्टी को भरोसा है कि वह सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये सभी उम्मीदवार संसद में पहुंचकर पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+