पंजाब: 'आप' विधायक के पिता ने किया जान देने का प्रयास, लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती
लुधियाना। पंजाब से एक दुखद खबर है। यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक के पिता गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। सूबे से सूचना मिली कि विधायक लाभ सिंह उग्गोके के पिता ने खुदकुशी का प्रयास किया। उन्होंने विषाक्त का सेवन कर लिया था। इंडिया टुडे के हवाले से उन्हें गंभीर हालत में लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता देंकि, लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बरनाला जिले की भदौड़ सीट मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में एक हॉट सीट थी, क्योंकि यहां से तब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को हराया था। लाभ सिंह उग्गोके आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे हैं, फिर भी उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बड़े अंतर से हराया दिया था। चुनाव परिणाम जो आए थे, उसके अनुसार लाभ सिंह उग्गोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से हराया।
लाभ सिंह उगोके एक साधारण परिवार से आते हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ केजरीवाल ने बताया था कि, लाभ सिंह उगोके पंजाब में चुनाव जीतने से पहले तक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करते थे। इसी साल मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में लाभ सिंह उगोके को आम आदमी पार्टी से टिकट मिला और उन्हें चुनाव में 63967 वोट मिले। वहीं, तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को 26409 वोट मिले थे।
पंजाब में बरनाला जिले का गठन साल 2006 में हुआ था। यह बरनाला संगरूर जिले और भटिंडा शहर के करीब स्थित है। संगरूर से भगवंत मान सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications