एक महीने पहले हुई थी शादी और हो गया बच्चा, लड़की वालों ने बताया था गैस के चलते फूला हुआ है पेट

होशियारपुर। पंजाब जिले के होशियारपुर जिले के माहिलपुर में एक परिवार के बेटे की एक महीना पहले शादी हुई। गुरुवार को अचानक बहू की तबीयत खराब हुई तो परिवार उसे सिविल अस्पताल ले आया। राज करीब 11 बजे बहू ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद परिवार ने बदनामी के चलते बच्चा घर ले जाने से इनकार कर दिया और गुपचुप तरीके से बच्चे को सौंप दिया।

गायब बच्चा दंपति के पास मिला

गायब बच्चा दंपति के पास मिला

इसके बाद यह बात फैल गई कि महिला कर्मी ने एक दिन बच्चे को 60 हजार रुपये में बेच दिया है। वहीं हंगामे होने के चलते महिला ने कहा कि उसने बच्चा बेचा नहीं है। मामला उस वक्त तब और बढ़ गया जब बच्चे की छानबीन शुरू हुई। नवजात बच्चा माहिलपुर सिविल अस्पताल से चार किलमीटर दूर गांव कैंडोवाल में एक परिवार के पास मिला। जिस दंपति के पास बच्चा था उनके बेटे की शादी को सात साल हो चुके थे। उसकी कोई संतान नहीं थी।

लड़की के परिजनों ने बोला झूठ

लड़की के परिजनों ने बोला झूठ

परिवार का कहना था कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि गोद लिया है। पूरे दिन हंगामा होने के बाद भी नहीं पता चला सका कि बच्चा दंपति के घर कैसे पहुंचा। जिस परिवार ने बच्चा महिला कर्मचारी को सौंपा था उनका कहना है कि उनके बेटे की शादी चमकौर साहिब में एक महीना पहले हुई है। उस समय भी बहू का पेट उभरा हुआ था, लेकिन उसके परिवार ने कहा कि लड़की के पेट में गैस बनती है।

बदनामी के चलते बच्चे को सौंप दिया

बदनामी के चलते बच्चे को सौंप दिया

एक महीने बाद ही बच्चा पैदा होने पर उनकी बदनामी होती, इसलिए बच्चा महिला कर्मी गुरमेल कौर को दिया। एसएमओ सुनील अहीर ने बताया कि इस मामले की जांच करेंगे। अगर इसमें महिला कर्मचारी की कोई भूमिका पाई गई तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+