मान न मान पंजाब 'शिक्षा' के क्षेत्र में छू रहा नए आयाम, 50 हेडमास्टर को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया IIM अहमदाबाद
Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए नए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि प्रदेश के चौतरफा विकास के लिए राज्य के स्कूली शिक्षा और मैनेजमेंट को बहुत ज्यादा बेहतर बनाना होगा। इसके लिए मान सरकार द्वारा एक के बाद एक नए-नए अभियान और योजनाएं शुरू की जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पहल पर विशेष ट्रेनिंग अभियान के तहत 50 Head Masters के बैच को प्रशिक्षण के लिए देश और दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थान IIM Ahmedabad भेजा गया है। प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैडमास्टर के इस बैच को खुद मंत्री हरजोत बैंस ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर के एयरपोर्ट से रवाना किया। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर भी साझा की।

50 हेडमास्टर ट्रेनिंग के लिए पहुंचे IIM अहमदाबाद
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विशेष प्रशिक्षण अभियान के तहत 50 हेडमास्टर के तीसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए IIM Ahmedabad भेजा गया है। 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक यह बैच वहां ट्रैनिंग करेगा। उन्होंने बताया कि IIM Ahmedabad का प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए दुनियाभर में नाम है। हमारी सरकार ने Head Masters को इस प्रतिष्ठित संस्थान में स्पेशल ट्रेनिंग दिलाने का निर्णय लिया है। आगे मंत्री ने बताया कि इससे पहले प्राइमरी शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड और पंजाब के साथ MoU साइन हुए। सिंगापुर के विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान से भी 202 प्रिंसिपलों और IIM अहमदाबाद से 100 हेडमास्टर को भी ट्रेनिंग दिलवाई है।












Click it and Unblock the Notifications