PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड 10वीं की टॉपर बनीं फरीदकोट की गगनदीप कौर, मिले 650 में से 650 नंबर
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि मार्क्सशीट का लिंक 27 मई को सुबह 8 बजे pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

Punjab PSEB 10th Board Result 2023 Toppers List: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 26 मई 2023 को PSEB 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे 27 मई को सुबह 8 बजे से PSEB की आधिकारिक साइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली गगनदीप कौर पंजाब 10वीं की टॉपर बनी हैं।
पंजाब बोर्ड ने PSEB 10वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए 26 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। पंजाब बोर्ड 10वीं में कुल पास प्रतिशत 97.54% है।
इस साल 10वीं में 2,81,327 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 2,74,400 पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46 प्रतिशत है। वहीं लड़को का पास प्रतिशत 96.73 प्रतिशत है।
Punjab Board 10th Toppers: गगनदीप कौर बनीं 10वीं टॉपर
गगनदीप कौर ने कक्षा 10वीं के लिए पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023 में टॉप किया है। गगनदीप कौर फरीदकोट की रहने वाली है। फरीदकोट की छात्रा गगनदीप ने 650 में से 650 अंक हासिल कर टॉप किया है। गगनदीप कौर संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकोट सुखिया की छात्रा हैं।
Punjab Board Result Toppers List: टॉपर्स लिस्ट
| पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 | नंबर | स्कूल का नाम |
| रैंक 1: गगनदीप कौर | 650 में से 650 | संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (फरीदकोट) |
| रैंक 2: नवजोत | 650 में से 648 | संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (फरीदकोट) |
| रैंक 3: हरमन कौर | 650 में से 646 | Gormint High School, मांडली (मनसा) |

Punjab Board 10th Result 2023: कौन सा जिला रहा टॉप पर
पठानकोट: 99.19 प्रतिशत
कपूरथला : 99.2 प्रतिशत
अमृतसरः 98.97 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications