Punjab Row: बाजवा के घर हुई बैठक पर बोले गिल-'सिद्धू को लेकर मीटिंग नहीं हुई'

नई दिल्ली, 18 जुलाई: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के बीच मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंद सिंह ने नरम रुख अपने दिखाएं हो, लेकिन इस बीच अब नया मोड़ देखने को मिल सकता है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की अटकलों के बीच आज (रविवार ) पंजाब कांग्रेस के सभी सांसद दिल्ली में एक जाजम पर नजर आए। पंजाब से कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने सभी कांग्रेसी सांसदों की दिल्ली में अपने आवास पर एक बैठक ली।

punjab congress crisis

Recommended Video

    Punjab में Amarinder ने Bajwa संग चली 'नई चाल', Sidhu की बढ़ी मुश्किलें | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि इस बैठक को दूसरा नाम दिया गया है। सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने इस मीटिंग को लेकर बताया कि हमने पंजाब के सभी (कांग्रेस) सांसदों को किसानों के मुद्दे पर रणनीति बनाने और पंजाब कांग्रेस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक के लिए आमंत्रित की थी।

    वहीं पंजाब के पार्टी सांसदों की बैठक पर सांसद जसबीर गिल ने बताया कि मीटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू की कोई बात नहीं हुई। हमने यह चर्चा की थी कि संसद में किसानों के मुद्दे को कैसे उठाया जा सकता है। हमने बढ़ती महंगाई और पंजाब के टैक्सों के बारे में भी बात की जो केंद्र द्वारा जारी नहीं किए गए।

    आपको बता दें कि रविवार को इस बैठक से पहले शनिवार को पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। दरअसल यह बैठक इसलिए भी खास थी कि दोनों ही एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। वहीं रविवार को दिल्ली में की गई बैठक एक संकेत तो नहीं कि सिद्धू की राह में बाजवा कोई अटकलें पैदा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+