Petrol Diesel Prices: US-ईरान युद्ध खत्म,कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट, क्या भारत में घटे पेट्रोल के दाम?

Petrol Diesel Prices: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने की ऐतिहासिक शांति समझौते का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।इस समझौते के तहत राष्ट्रपति ट्रंप ने सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ईरान पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने का भी फैसला किया गया है। इस घोषणा के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक शेयर बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों पर असर

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा अनुबंधों में लगभग 342 अंकों की बढ़त हुई, जो 0.7 फीसदी अधिक है। इसी तरह, एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.9 प्रतिशत और नैड्सैक 100 फ्यूचर्स 1.4 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए हैं तो वहीं अमेरिकी क्रूड वायदा लगभग 4.8 प्रतिशत टूटकर 80.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड भी 3.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Petrol Diesel Prices

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद भी 15 जून को पूरे भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन की कीमतें स्थिर रखीं हैं।

मई में ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई थीं

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में आखिरी बार मई 2026 में बदलाव किया गया था, जब इनके दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। तब से, तेल मार्केटिंग कंपनियाँ कीमतों की नियमित समीक्षा तो कर रही हैं, लेकिन उन्होंने मौजूदा दरों को ही बनाए रखने का फ़ैसला किया है।

शहर पेट्रोल का रेट (प्रति लीटर)

  • नई दिल्ली-102.12
  • मुंबई-111.21
  • कोलकाता-113.51
  • चेन्नई-107.77
  • नोएडा-102.12
  • लखनऊ- 101.89
  • बेंगलुरु- 98.81

शहर डीजल रेट (प्रति लीटर)

  • नई दिल्ली-95.20
  • मुंबई-99.55
  • कोलकाता-99.82
  • चेन्नई-99.55
  • नोएडा-97.56
  • लखनऊ- 95.36
  • बेंगलुरु- 98.81
Petrol Diesel Prices

'दुनिया के जहाजों, इंजन शुरू करो। तेल बहने दो'

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है। सभी को बधाई!,मैं इसके द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट को बिना शुल्क खोलने की मंजूरी देता हूं और इसके साथ ही अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का निर्देश देता हूं। दुनिया के जहाजों, इंजन शुरू करो। तेल बहने दो!'

पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई: शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 'दोनों ओर से सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने पर सहमति बनी है। इस समझौते में पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। स्विट्जरलैंड में आगामी शुक्रवार, 19 जून को एक आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह के साथ ही इस नई व्यवस्था पर मुहर लग जाएगी।'

यह पढ़ें:US Iran Peace Deal: खत्म होने जा रही जंग? ट्रंप के शांति समझौते के ऐलान से 4% टूटा कच्चा तेल, पढ़ें बड़े अपडेट
यह पढ़ें:US Iran Peace Deal: खत्म होने जा रही जंग? ट्रंप के शांति समझौते के ऐलान से 4% टूटा कच्चा तेल, पढ़ें बड़े अपडेट
यह पढ़ें:Delhi LPG Price Today: दिल्ली में आज कितना है रसोई गैस का दाम? चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
यह पढ़ें:Delhi LPG Price Today: दिल्ली में आज कितना है रसोई गैस का दाम? चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+