Urmila Matondkar के एक्स मुस्लिम पति ने किया दूसरा निकाह,कहा- 'लाइफ में रौशनी बिखेर दी',कौन है पत्नी?

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी जिंदगी के एक नए सफर के शुरुआत की है, उन्होंने उर्मिला से तलाक के लगभग दो साल बाद दूसरा निकाह किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस शादी की जानकारी दुनिया को दी है और अपने निकाह की तस्वीरों को शोयर किया है।

42 वर्षीय मोहसिन की दूसरी पत्नी का नाम निधा भट्ट (निधि) है और वो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। मोहसिन ने एक्स पर लिखा कि 'नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखो, सफ़र में खुद को हील करो और यकीन रखो कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है।'

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir

'सही वक़्त पर, मेरी खूबसूरत पत्नी @nidhab_ , उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफ़ा दिया और मुझ पर अपनी रहमत बरसाई। तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी। इसलिए शुक्रिया, मेरे प्यार।'

'दुनिया के दूसरी तरफ से मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया'

शादी के इस पावन और महत्वपूर्ण अवसर पर मोहसिन अख्तर ने अपनी जिंदगी के एक बेहद करीबी व्यक्ति को भी याद किया, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'और मौजी, दुनिया के दूसरी तरफ से मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया। मुझे पता है कि यह आपका आशीर्वाद और मेरे लिए आपका प्यार ही है जो इस तरह मुझ तक पहुंचा। आज मुझे पता है कि आपको और ज़्यादा शांति मिलेगी। मैं आपको जितना सोच सकता हूं, उससे कहीं ज़्यादा याद करता हूं और आपसे प्यार करता हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir

उर्मिला मातोंडकर ने मीर की शादी पर कोई रिएक्शन नहीं दिया

जहां एक तरफ मोहसिन खुलकर खुशियां मना रहे हैं, वहीं उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों के वैवाहिक रिश्तों में आई कड़वाहट की खबरें पहली बार वर्ष 2024 में सबके सामने खुलकर आई थीं तो लोग हैरान रह गए थे। साल 2024 में दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी तलाक के कारणों का खुलासा आज तक नहीं किया है।

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir

उर्मिला और मोहसिन खान की उम्र में 10 साल का अंतर था

आपको बता दें कि उर्मिला और मोहसिन खान की उम्र में 10 साल का अंतर था, दोनों ने साल 2016 में प्रेमविवाह किया था। दोनों की शादी की खबरें जब अचानक से सामने आई थीं तो हर कोई हैरान रह गया था, इसकी वजह दो थी पहली ये कि दोनों की उम्र में काफी अंतर था तो वहीं दूसरी और दोनों के धर्म अलग थे।

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir

'शादी के 8 साल बाद भी उर्मिला मां नहीं बन पाई'

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि 'दोनों की पहली मुलाकात मनीष मल्होत्रा के एक इवेंट में हुई थी, जहां से दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी थी।' कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि 'शादी के 8 साल बाद भी उर्मिला मां नहीं बन पाई, यहीं उनके और मीर के तलाक का कारण है, हालांकि इस बारे में कभी भी उर्मिला ने कुछ नहीं कहा।'

Urmila Matondkar ex Muslim husband Mohsin Akhtar Mir

कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर?

आपको बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर के रहने वाले एक बिजनेसमैन और मॉ़डल हैं, उनका कढ़ाई का बिजनेस है, इसी वजह से वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम करते हैं। वो मॉडल-एक्टर भी हैं और 'बीए पास', 'लक बाय चांस' और 'मुंबई मस्त कलंदर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

यह पढ़ें:Salman Khan: 'बीमारी या नई फिल्म', सलमान के नए लुक ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने पूछा-क्या फिर से टूटा दिल?
यह पढ़ें:Salman Khan: 'बीमारी या नई फिल्म', सलमान के नए लुक ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने पूछा-क्या फिर से टूटा दिल?
यह पढ़ें:Fact Check: 'गले में पेंडेंट-हाथ में रिंग', तृषा कृष्णन ने CM विजय से कर ली सगाई! क्या है वायरल तस्वीर का सच?
यह पढ़ें:Fact Check: 'गले में पेंडेंट-हाथ में रिंग', तृषा कृष्णन ने CM विजय से कर ली सगाई! क्या है वायरल तस्वीर का सच?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+