Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: रोहित शर्मा के लिए आखिर क्यों खतरा बन सकते हैं वैभव? मिली बड़ी चेतावनी

Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे (ODI) भविष्य को लेकर क्रिकेट जगत में लगातार चर्चाएं चलती रहती हैं। टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ये दोनों दिग्गज का फोकस साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस पर फैंस के साथ-साथ चयनकर्ताओं की भी पैनी नजर रहती है।

बढ़ती उम्र बन सकती है चिंता का कारण (Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi)

बढ़ती उम्र और कम मैचों के चलते उनके हर प्रदर्शन की बेहद बारीकी से समीक्षा की जा रही है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य और टीम इंडिया में आ रहे बदलावों पर अपनी अहम राय रखी है। ऐसे अक्सर देखा जाता है कि जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हाफ या अंतिम पड़ाव पर होता है तो उसका कद कितना भी बड़ा क्यों न हो, नए विकल्पों की तलाश शुरू हो जाती है।

Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi

'एक-दो खराब पारियां और दबाव बढ़ जाता है'

ग्रीम स्वान ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में कहा कि यह किसी भी महान खिलाड़ी के करियर का एक बड़ा हिस्सा है। स्वान ने कहा कि जब आप करियर के अंतिम दौर में होते हैं तो लोग स्वाभाविक रूप से आपके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर देते हैं। भले ही आप कितना भी अच्छा प्रदर्शन क्यों न कर रहे हों। हर कोई जानना चाहता है कि विराट और रोहित के जाने के बाद अगला नंबर किसका होगा।

सूर्यवंशी ले सकते हैं रोहित की जगह?

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे ही आप एक या दो मैचों में कम स्कोर करते हैं, लोग आपके विकल्प की ओर देखने लगते हैं। जब टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभावान युवा खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हों तो शीर्ष क्रम के सीनियर बल्लेबाजों पर लगातार रन बनाने की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है।

IND vs PAK: महामुकाबले में इतिहास रचने के मुहाने पर दीप्ति शर्मा, पाक के खिलाफ तोड़ेंगी सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
IND vs PAK: महामुकाबले में इतिहास रचने के मुहाने पर दीप्ति शर्मा, पाक के खिलाफ तोड़ेंगी सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

IPL 2026 में जड़े थे 776 रन

भारतीय क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता का माहौल है। सूर्यवंशी ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 सीजन में बल्ले से कोहराम मचाते हुए कुल 776 रन बटोरे और टूर्नामेंट में पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। आईपीएल के इस रिकॉर्ड तोड़ अभियान के बाद इस युवा खिलाड़ी को इंडिया-ए की टीम में राष्ट्रीय बुलावा मिला है, जहां वे फिलहाल श्रीलंका-ए के खिलाफ दांबुला में अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने किया पाक कप्तान को नजरअंदाज, देखती रह गईं फातिमा सना
IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने किया पाक कप्तान को नजरअंदाज, देखती रह गईं फातिमा सना

स्वान का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रोहित पर नजर बनाए रखेगी। स्वान ने कहा कि आईपीएल में रोहित बेहतरीन लय में दिखे हैं और वे आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। अगर मैं एक इंग्लिश गेंदबाज होता तो मैं कभी भी एक ऐसे रोहित शर्मा के सामने गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा जो खुद को साबित करने और अपनी जगह को सुरक्षित रखने के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हो।

IND vs PAK: दीप्ति ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट, पाकिस्तान को अकेले रौंदकर निकाल दी हेकड़ी
IND vs PAK: दीप्ति ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट, पाकिस्तान को अकेले रौंदकर निकाल दी हेकड़ी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+