रौशन आनंद के भाई की मौत के बाद खान सर ने जारी किया वीडियो, ऐसा क्या कहा जिस पर भड़क रहे लोग

Khan Sir on Prince Yadav Death: पटना के ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद पूरा मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना ने एक तरफ परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और शिक्षा जगत में भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच खान सर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर इस मामले पर खुलकर बात की है।

वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस खबर की जानकारी मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब उन्होंने न्यूज देखी तो उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच, मीडिया की जिम्मेदारी और पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल उठाए हैं।

Khan Sir on Prince Yadav Death

प्रिंस की मौत पर क्या बोले खान सर?

खान सर ने वीडियो में बताया कि उन्हें अचानक कई लोगों के फोन आने लगे, जिसमें कहा जा रहा था कि प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआत में उन्होंने इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया और यहां तक कि उन्होंने उन लोगों को डांट भी दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह सिर्फ अफवाह हो सकती है या गलत जानकारी फैल रही है। लेकिन जब कुछ देर बाद उन्होंने खुद न्यूज देखी, तो उनका पूरा रिएक्शन बदल गया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे पैरों तले जमीन खिसक गई हो और समझ ही नहीं आया कि आखिर यह सब कैसे हो गया और अचानक ऐसी खबर कैसे सामने आ गई।

ये भी पढ़ें: Prince Yadav Death Reason: कैसे हुई रौशन आनंद के भाई की मौत? शुरूआती जांच में क्या वजह आई सामने?

खान सर ने दिखाया प्रिंस यादव के दोस्तों का वीडियो

वीडियो में खान सर ने प्रिंस यादव के दोस्तों अंकित कुमार और रौशन कुमार का एक क्लिप भी दिखाया, जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी गई थी। दोस्तों ने बताया कि प्रिंस यादव पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और वह नियमित रूप से दवाइयां भी लेते थे।

दोस्तों के अनुसार प्रिंस को पहले दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका था, जिससे उनकी हालत पहले से ही कमजोर थी। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से वह ठीक से सो भी नहीं पा रहे थे और लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर रहे थे। दोस्तों ने बताया कि घटना वाले दिन वह सो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी सांस लेने की गति बदलने लगी और वह बहुत भारी सांस लेने लगे। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

भावुक हुए खान सर, परिवार के लिए मदद का भरोसा

दोस्तों की बात सुनने के बाद खान सर वीडियो में काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह सुनकर दिल पूरी तरह से दहल गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए यह समय कितना कठिन हो सकता है, इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने दिवंगत प्रिंस यादव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर परिवार को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वह हर संभव प्रयास करेंगे कि सहायता पहुंचाई जाए और इस कठिन समय में परिवार अकेला महसूस न करे।

मीडिया और पुलिस से बड़ी अपील

खान सर ने इस वीडियो में मीडिया को भी खास संदेश दिया और कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में केवल आधिकारिक और पुष्टि की गई जानकारी ही सामने लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह, अनुमान या बिना पुष्टि की खबरें स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि जल्द से जल्द इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और लोगों के बीच फैल रही गलतफहमियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

तीसरे एंगल और जांच की मांग

खान सर ने वीडियो में यह भी कहा कि इस पूरे मामले में किसी तीसरे व्यक्ति या साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में कुछ लोगों ने खान सर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि प्रिंस यादव की मौत या हत्या में उनका हाथ हो सकता है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने वीडियो में भावुक होकर अपना पक्ष रखा और इन सभी बातों को पूरी तरह से गलत बताया, साथ ही कहा कि बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है।

हांलाकि लोग खान सर को कमेंट सेक्शन में गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो एक्टिंग कर रहे।

ये भी पढ़ें: Raushan Anand Bail: भाई के अंतिम संस्कार से पहले रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+