'भुगतना तो पड़ेगा', Sapna Choudhary के साथ क्या हुआ? डांसर का रहस्यमयी पोस्ट वायरल, पति वीर ने ये क्या किया?
Sapna Choudhary: हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति वीर साहू के साथ चल रहे विवाद और घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच अब उनका एक नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ लिखा गया कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों के साथ लिखा इमोशनल मैसेज
सपना चौधरी ने हाल ही में ब्लैक एंड वाइट साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा उनके लिखे कैप्शन की हो रही है। पोस्ट के साथ सपना चौधरी ने लिखा है कि आज के समय में दूसरों की कमियां गिनाकर खुद को बेहतर साबित करना एक ट्रेंड बन गया है।

'हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है'
सपना चौधरी में कैप्शन में आगे लिखा है- मैं बदला लेने में विश्वास नहीं रखती लेकिन मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है। उनके इस मैसेज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे उनकी मौजूदा परिस्थितियों और निजी जीवन में चल रहे तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
सपना चौधरी पर मानसिक और इमोशनल दबाव
सपना चौधरी के इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन इसके बावजूद लोग अपने-अपने अंदाज में इसके मायने निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स का मानना है कि सपना चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए अपने दिल की बात सबके सामने रख दी है। कुछ लोगों का कहना है कि ये पोस्ट उन घटनाओं की ओर इशारा करती है, जिनकी वजह से वह पिछले कुछ समय से मानसिक और इमोशनल दबाव का सामना कर रही हैं। यही वजह है कि उनका ये मैसेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद बढ़ी चर्चा
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। इस घटनाक्रम के बाद से उनकी निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में जब सपना चौधरी ने ये नया पोस्ट शेयर किया तो लोगों ने इसे सीधे उसी विवाद से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि सपना चौधरी ने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या घटना का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया है।
संघर्षों से भरा रहा सपना चौधरी का सफर
-आज सपना चौधरी देशभर में एक लोकप्रिय नाम हैं लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्षों की लंबी कहानी छिपी हुई है। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी ने कम उम्र में ही जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना किया था। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी।
-परिवार का सहारा बनने के लिए सपना चौधरी ने स्टेज शो और रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया था। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने धीरे-धीरे उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उनका गाना 'सॉलिड बॉडी' रिलीज हुआ, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने की सफलता ने सपना चौधरी को हरियाणा से निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई।
4 साल के रिलेशनशिप के बाद सपना और वीर ने की थी शादी
-आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही है। दोनों ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2020 में सादगीपूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। शादी की खबर उस समय सामने आई जब उनके बेटे के जन्म की जानकारी सार्वजनिक हुई थी।
-आज सपना चौधरी और वीर साहू 2 बेटों के माता-पिता हैं। बड़े बेटे पोरस का जन्म साल 2020 में हुआ था जबकि छोटे बेटे शाहबीर ने 2024 में इस दुनिया में कदम रखा था। सपना और वीर क्सर परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है।
-पति वीर साहू के साथ विवादों के बीच सपना चौधरी का ये नया सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। भले ही उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया हो लेकिन उनके शब्दों ने फैंस को कई तरह के संकेत दिए हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में इस विवाद और सपना चौधरी की ओर से क्या नया सामने आता है।













Click it and Unblock the Notifications