पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को बनाया अपना प्रधान सलाहकार

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

चंडीगढ़। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना प्रधान सलाहकार बनाया है। सोमवार को अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। पंजाब सीएम ने बताया है कि प्रशांत किशोर प्रधान सलाहकार के तौर पर उनके साथ जुड़ गए हैं। उन्होने कहा कि हम मिलकर पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।

Prashant Kishor joined Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh as Principal Advisor

Recommended Video

    Prashant Kishore बने Punjab के CM Amarinder Singh के प्रधान सलाहाकार, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी

    चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कई दलों के साथ काम कर चुके हैं। 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी वो कांग्रेस के साथ जुड़े थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के 'कॉफी विद कैप्टन' कार्यक्रम के पीछे भी उन्हीं को माना जाता है। माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनको अपने साथ जोड़ा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव के बाद प्रशांत किशोर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जुट सकते हैं।

    प्रशांत किशोर इस समय पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके के चुनाव प्रचार अभियान को देख रहे हैं। प्रशांत किशोर काफी समय तक नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ भी काम कर चुके हैं। 2012 के गुजरात विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी के लिए काम कर रहे थे। 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद और जदयू गठबंधन के लिए काम किया।

    प्रशांत किशोर कुछ समय के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू में भी रह चुके हैं। उनको पार्टी ज्वाइन करते ही नीताश कुमार ने उपाध्यक्ष बनाया था। हालांकि बाद में उनके नीतीश कुमार से संबंध खराब हो गए थे और उनकी राहें जदयू से जुदा हो गई थीं। जिसके बाद एक बार फिर वो चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम में जुट गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+