प्रदीप छाबड़ा ने BJP पर किया पलटवार कहा- AAP को बदनाम करने के लिए राजनीतिक चालें चलना बंद करे भाजपा

नगर निगम चुनाव में जीत हासलि कर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

चंडीगढ़, 6 जनवरी 2022। नगर निगम चुनाव में जीत हासलि कर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी की प्रदर्शन से चंडीगढ़ में सियासी समीकरण पूरी तरह से बदवते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं मेयर बनाने की रेस में कांग्रेस बाहर हो गई है, अब मैदान में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ही है। वहीं देवेंद्र सिंह बबला ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने ख़रीद-फरोख्त की राजनीति कर मेयर बनाने की तैयारी कर रही है। उनके पार्षद एकजुट रहें इसलिए आम आदमी पार्टी नई-नई रणनीति तैयार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने पलटवार किया है।

प्रदीप छाबड़ा ने किया BJP पर पलटवार

प्रदीप छाबड़ा ने किया BJP पर पलटवार

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी खरीद फरोख्त की राजनीति नहीं करती है। आम आदमी पार्टी विकास और सकारात्मक राजनीति पर विश्वास करती है। खरीद फरोख्त की राजनीति कौन कर रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी का 14 सीटें जीतने के बाद शहर की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना भारतीय जनता पार्टी नेताओं गले नहीं उतर रहा है। इसलिए वे बौखला कर उल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 12 सीटें, कांग्रेस को 8 सीटें और अकाली दल को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था

'रातों रात पार्षदों को शिमला भेज दिया'

'रातों रात पार्षदों को शिमला भेज दिया'

बुधवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के बयान "हमारे पार्षद साथ हैं" पर सवाल उठाते हुए छाबड़ा ने पूछा कि अगर उनके सभी पार्षद एक हैं तो किस डर के चलते उन्होंने अपने सभी पार्षदों को रातों रात शिमला भेज दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा नेता "आप" को बदनाम करने के लिए राजनीतिक चालें चलना बंद करें । आम आदमी पार्टी खरीद फरोख्त नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है। भाजपा पर चुटकी लेते हुए आप नेता ने कहा कि चंडीगढ़ का भगवाकरण करने के लिए भाजपा द्वारा चलाया गया "मिशन कमल" फेल हो गया है। भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। चंडीगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा का लगातार गिर रहा ग्राफ उसके पतन की ओर इशारा करता है।

जनता की कसौटी पर खरी नही उतरी कांग्रेस

जनता की कसौटी पर खरी नही उतरी कांग्रेस

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने ने कांग्रेसी प्रार्षदों का मेयर चुनाव की नॉमिनेशन प्रक्रिया से खुद को बाहर रखने के फैसले को जनता के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्षद चाहे किसी भी पार्टी के हो जनता के समर्थन से चुनकर आते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जनता से वोट करने की अपील करने वाले नेता आज खुद लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर हैं। यही कारण है कि जनता की कसौटी पर खरी न उतर सकी कांग्रेस आज नगर निगम चुनावों में 8 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।


ये भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस को मजबूत कर रही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा, तैयार की ये रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+