पंजाब कांग्रेस को मजबूत कर रही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा, तैयार की ये रणनीति
आरक्षण के मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष सरवर गुलाम ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में बताया कि अल्पसंख्यकों के लिए पंजाब में कांग्रेस से अच्छी कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है।
चंडीगढ़, 6 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा नें हाल ही पंजाब में कांग्रेस को समर्थन दिया। आरक्षण मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष सरवर गुलाम ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में बताया कि अल्पसंख्यकों के लिए पंजाब में कांग्रेस से अच्छी कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है। इसलिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने पंजाब में कांग्रेस को समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए जो भी हमारी मांगें थी कांग्रेस ने मान ली है। इसलिए अब सभी लोगों ने सर्वसम्मती से कांग्रेस को समर्थन दिया और महेनत कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के सभी सदस्य पुरज़ोर मेहनत कर रहे हैं।

कांग्रेस के समर्थन में संकल्प यात्रा
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब ने आज फगवाड़ा में कांग्रेस के समर्थन में वोटे डालने की प्रेरणा देने और लोगों में में उत्साह भरने के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया। आरक्षण मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष सरवर गुलाम सब्बा की अगुवाई में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे हनी धालीवाल ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का संकल्प यात्रा के निकलने लिए धन्यावाद किया। संक्लप यात्रा रैली में नई दिल्ली से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। फगवाडा के विभिन्न जगहों से संकल्प यात्रा रैली गुज़री और लोगों से कांग्रेस के हक में वोट डालने की अपील भी की।
Recommended Video

'राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बनाएं'
संकल्प यात्रा के मौके राष्ट्रिय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी और सरवर गुलाम सब्बा ने कहा कि लोगो को कांग्रेस के समर्थन में वोटे डाल कर एक मजबूत व राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस और मोर्चा के साथ एक संयुक्त मीटिंग में समाज के पेंडिंग मसले हल करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके राज में अल्पसंख्यकों के हित्त सुरक्षित रह सकते है। कांग्रेस सभी धर्मो,जातीयों और विचारधारा का सम्मान करने वाली पार्टी है। पूरे पंजाब में हर जिले में मोर्चा द्वारा इस तरह की संकल्प यात्राओं का आयोजन कर लोगो को कांग्रेस के समर्थन में वोटे डालने के लिए जागरुक किया जाएगा।

'पंजाब की जनता को गुमराह कर रही AAP'
राष्ट्रिय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से पंजाब आकर बड़े बड़े गुमराह करने वाले वादे कर रही है। झूठे दावे कर पंजाब की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में हर फिरके की बहुत ही स्थिति बहुत ख़राब है, वहां के लोग केजरीवाल के झूठे वादों का शिकार होकर पछता रहे है। उन्होंने कहा कि आम पार्टी कहने को आम है पर पंजाब में क्रिमीनल और भ्रष्ट व्यक्यिों को पार्टी में शामिल कर टिकटे दे रही है। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनते ही 10 दिन बाद दंगा हुआ था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली को जलता छोड़ दिया था। जो इसांन दिल्ली को जलने से नही बचाया सका वो क्या पंजाब में अमन चैन लाएगा ।

संकल्प यात्रा में हज़ारों लोग शामिल
परवेज सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब जैसी शक्तिशाली स्टेट पर शासन करना चाहते हैं। केजरीवाल सिर्फ़ झूठे वादे कर पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब की जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि आप अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करे। पंजाब में लोग कांग्रेस की नीतियों से बहुत खुश है। इस संकल्प यात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत कर यह साबित कर दिया कि हम मज़बूती के साथ एकजुट होकर चुनावी रण में उतरे हैं शामिल हुए l इस मौके पर मेहरदीन, मोहम्मद रियाज, मौ.याकूब,हाफिज हाशिम, हाफिज इंतजार,मौलाना नसीम अहमद काशमी,कारी गयूर अहमद. मो इसराईल सिद्दीकी, मौ कामरुन, मो. अशफाक खान, मौ आबिद कारी,शौकीन मोहम्मद, शिकंदर साहब, मो.सलीम, मो हाफिज, मो साजिद, सोहन सिंह खोथड़ा, मनोहर सिंह पंच पलाही, रफीक पीओपी, इलमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद आलम, सहबाज खान,सोढी डेंटर समेत कई लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: पंजाब: PM मोदी की रैली क्यों हुई रद्द, कैसे हुई प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक ? पढ़िए इनसाइड स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications