हरियाणा के बजट पर सियासत शुरू, इन मुद्दों पर विपक्ष हुआ हमलावर

हरियाणा की गठबंधन सरकार का तीसरा बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री कल सदन में बजट पेश।

चंडीगढ़, 9 मार्च 2022। हरियाणा की गठबंधन सरकार का तीसरा बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री कल सदन में बजट पेश। 1 लाख 77 हज़ार 255 करोड़ के पेश हुए बजट के बाद हरियाणा में सियासी पारा चढ़ चुका है। विपक्ष ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए बजट को शब्दों की लफ्फाजी बताया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार के पेश किए गए बजट पर विधानसभा में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आगे भागो, पीछे का छोड़ो' की नीति पर खट्टर सरकार चल रही है। पहले बढ़े हुए आंकड़े दिखाकर बाद में बजट में संशोधन कर इन्हें कम कर दिया जाता है।

manohar lal khattar

हरियाणा पर क़रीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा करते हुए कहा कि अभी बेरोज़गारी चरम पर है इसके बावजूद खट्टर सरकार ने आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे के बजट में तीन फ़ीसद की कटौती की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार करने की बजाए पिछले साल के मुक़ाबले शिक्षा के बजट को भी कम किया गया है। हरियाणा क़र्ज़ के बोझ तले दबता ही जा रहा है, मौजूदा समय में हरियाणा पर क़रीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़ चढ़ चुका है। फिछले साल के मुक़ाबले इस साल बजट में क़र्ज़ चुकाने पर ख़र्च बढ़ा है। ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार को बजट में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

7 सालों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बने- हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खट्टर सरकार पहले चार मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर चुकी है, अभी तक हरियाणा में इन सात सालों में एक भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं की गई है। वहीं हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की घोषणा भाजपा लगातार कर रही है, लेकिन इन घोषणाओं पर अमलीजामा पहनाने के लिए कोई क़दम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश के ऊपर बढ़ रहे क़र्ज़ पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन में 1966 से लेकर 2014 तक कुल क़र्ज़ 70 हज़ार 931 करोड़ रुपये था। यह क़र्ज़ पिछले सात सालों में 215 फीसदी बढ़कर 2.23 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अभय सिंह चौटाला ने भी साधा निशाना
इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा जब कर्ज बढ़ाकर विकास कार्य करने का कोई फायदा नहीं है। हर साल सतलुज यमुना लिंक नहर के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान होता आया है, लेकिन इस बार के बजट (2022-2023) में सतलुज यमुना लिंक नहर के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा के बजट को बनाने से पहले सभी विभागों, मंत्रालयों, अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं, बैठकों के बाद ही बजट पेश किया गया। बजट को हरियाणा के जनता की उम्मीदों का बजट बताया गया है, आपको बता दें कि इस बजट को पेश करने से पहले हर वर्ग का ख्याल रखने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें: क्या पंजाब में हो रही आम आदमी पार्टी को रोकने ने तैयारी, जानिए क्यों हुई चर्चा तेज़ ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+