Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, विधायक सिमरजीत बैंस को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सोमवार को आत्म नगर विभानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था।

चंडीगढ़, 8 सितंबर 2022। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला है। सोमवार को आत्म नगर विभानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं जबकि पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। आज (मंगलवार) दोपहर जालंधर ज़िला अदालत परिसर से सिमरजीत बैंस को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लोक इंसाफ़ पार्टी के अध्यक्ष और आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल के साथ सामूहिक झड़प के मामले में गिरफ्तार किया है। बैंस को गिरफ़्तार करने से पहले अदालत परिसर को पुलिस ने सील कर दिया था।

MLA Simarjit

कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाए गंभीर आरोप
आत्म नगर विभानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल ने विधायक सिमरजीत बैंस ने उनके समर्थकों साथ मिलकर हाथापाई की थी। करवाल ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ ढाबा रोड स्थित दफ्तर में बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान विधायक सिमरजीत बैंस बैंस अपने बेटे और 50 समर्थकों के साथ आए, लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। कांग्रेस नेता ने बैंस और उनके समर्थकों पर सड़क पर खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब उनके कार्यकर्ताओं ने इसपर आपत्ति जताई तो बैंस और उनके समर्थकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही वहां गोलियां चलाते हुए भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया । कमलजीत सिंह करवाल ने कहा कि बैंस को पता है कि वह इस विधानसभा चुनाव में हारने वाले हैं इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।

बैंस ने आरोपों का बताया निराधार
विधायक सिमरजीत बैंस ने कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल के आरोपों को सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने हुए कहा कि वह और उनके समर्थक किसी भी हमले में शामिल नहीं थे। कमलजीत सिंह करवाल उन पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। कमलजीत सिंह करवाल को पता है कि वह मुझे हरा नहीं सकते हैं। इसलिए इस तरह के आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बीते कल एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा ने कहा दोनों पक्ष का बयान दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की बात कही थी। आपको बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को भी विधायक सिमरजीत बैंस और कांग्रेस उम्मीदवार कमजीत सिंह करवाल के समर्थकों के बीच में झड़प हुई थी लेकिन उस दौरान कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। लेकिन आज पुलिस ने बीते कल हुए झड़प मामले में विधायक सिमरजीत बैंस को जालंधर कोर्ट से हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब: चुनाव से पहले ही सियासी जंग जीत गए अमरिंदर सिंह, क्या अपने मक़सद में कामयाब हो गए कैप्टन ?


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+