पंजाब आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राधा स्वामी सत्संग-स्थल पहुंचे, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की भेंट

prime minister narendra modi punjab visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब आए हैं। यहां प्रधानमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दौरा किया। इस दौरान वह डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नरेंद्र मोदी को सत्संग से जुड़ी बातें बताईं। मोदी के पंजाब आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

PM Narendra Modi visit Radha Soami Satsang Beas, met the Dera head Baba Gurinder Singh Dhillon

अमृतसर में डेरा ब्यास के मुखी से मिले पीएम
अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचने की तस्वीरें आई हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, मोदी ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर सीधा ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी में लैंड हुआ। जहां उनका स्वागत खुद डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा अपने पक्ष में करना चाहती हैं। मोदी की डेरा मुखी के साथ हुई इस बैठक को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि, डेरा मुखी से मिलने के उपरांत मोदी डेरे से सीधा ही हिमाचल के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वह डेरे के वोटरों को भाजपा के हक में करने पहुंचे।

opinion poll 2022: जानें बीजेपी-कांग्रेस-आप का कैसा होगा प्रदर्शन? कौन है CM की पहली पसंद? कौन से मुद्दे कितने प्रभावी रहेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+