पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP संयोजक केजरीवाल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने फ़ोडा ट्वीटर बम, जानिए

पंजाब विधानसभा चुनाव के क़रीब आते ही सियासी पार्टियां का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

चंडीगढ़, 7 दिसंबर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के क़रीब आते ही सियासी पार्टियां का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए लगातार गारंटी घोषणाएं कर रही हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अरविंद केजरीवाल के चुनावी घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें घेर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा कि केजरीवल से जानना चाहते हैं कि रोजाना जो मुफ्त तोहफों के ऐलान किए जा रहे उसके लिए पैसा कहां से आएगा ? उन्होंने कहा कि अगर आप वादों के लिए बुनियादी वित्तीय सहायता नहीं दे सकते हैं तो लोगों को बेवकूफ़ बनाना बंद कर दें।

सिद्धू ने किया 'पंजाब मॉडल' का ज़िक्र

सिद्धू ने किया 'पंजाब मॉडल' का ज़िक्र

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 'पंजाब मॉडल' का ज़िक्र करते हुए कहा कि पंजाबियों को भीख नहीं आमदनी का हक चाहिए। 'पंजाब मॉडल' सभी पंजाबियों के लिए आय और अवसर प्रदान करता है। ग़ौकतलब है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल को दूल्हा नहीं मिल रहा है, जबकि बारात अकेले नाच रही है। सोमवार को भी अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल पर ज़ुबानी हमला करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल झूठे हैं,अमीर लोगों पर टैक्स लगा कर उस पैसे से झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। पंजाब में केजरीवाल का यह लॉलीपॉप नहीं चलेगा।

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर निशाना

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ऊंची दुकान, फीका पकवान बताया था। उन्होंने कहा कि 2015 दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आठ लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसके साथ चुनावी घोषणा पत्र में 20 नए कॉलेजेस भी खोलने का वादा किया था। आठ लाख नौकरियों की जगह पर अभी तक सिर्फ 440 लोगों को ही नौकरियां दी गई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल गारंटी दे रहे हैं लेकिन अब उन्हीं की घंटियां बज गई हैं। रोजगार को लेकर हालात इतने खराब हैं कि पिछले कुछ वर्षों में यहां बेरोजगारों की तादाद पांच गुना बढ़ चुकी है। अभी हालात ऐसे हो चुके हैं कि दिल्ली सरकार ठेके के गेस्ट टीचरों से काम चला रही है।

केजरीवाल पर सीएम चन्नी ने किया कटाक्ष

केजरीवाल पर सीएम चन्नी ने किया कटाक्ष

आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध चुके हैं। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम चन्नी ने कहा था कि केजरीवाल कौन हैं, कहां से आए हैं। वह हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं। दिल्ली से आकर पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। सीएम चन्नी ने कहा क् केजरीवाल जो वादे पंजाब में कर रहे हैं उसे पहले वह दिल्ली में पूरा करें। पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए वह गंदी राजनीति करने के साथ अफवाहें भी फैला रहे हैं। उन्हें पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते, केजरीवाल सत्ता के लालची हैं। 'आप' वाले यह समझ लें कि पंजाबी लोग किसी बाहरी व्यक्ति को राज करने की इजाजत नहीं देंगे। इस तरह से गंदी राजनीति कर पंजाब की सत्ता नहीं हथियाई जा सकती है। कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि केजरीवाल जैसे की कुछ घोषणा करते हैं कांग्रेस नेता तुरंत किसी न किसी तरह उसकी काट करने में लग जाते हैं। सियासी जानकारों की मानें तो चुनाव में पंजाब कांग्रेस और आम आम आदमी पार्टी के बीच क़्लोज़ फ़ाइट हो सकती है।


ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: उद्घाटन के एक दिन बाद ही पंजाब लोक कांग्रेस के दफ़्तर में पसरा सन्नाटा, देखिए तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+