Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब चुनाव: उद्घाटन के एक दिन बाद ही पंजाब लोक कांग्रेस के दफ़्तर में पसरा सन्नाटा, देखिए तस्वीरें

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी नई सियासी पार्टी का उद्घाटन भी किया।

चंडीगढ़, 7 दिसम्बर, 2021। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी नई सियासी पार्टी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कैप्टन की पत्नी कांग्रेस सांसद परनीत कौर मौजूद नहीं थीं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर मौजूद रहीं। हालांकि की अभी संशय बरकरार है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कांग्रेस में रहेंगी या फिर कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होंगी। ग़ौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी दफ़्तर में उद्घाटन के एक दिन बाद ही सन्नाटा पसरा हुआ दिखा ।

पंजाब लोक कांग्रेस के दफ़्तर में पसरा सन्नाटा

पंजाब लोक कांग्रेस के दफ़्तर में पसरा सन्नाटा

आपको हम कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जिससे यह अंदाज़ा लग जाएगा की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में चुनावी हल चल बिलकुल भी नहीं दिख रहा है। पंजाब कांग्रेस के इस्तीफ़ा देने के बाद जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी बनाने की घोषणा की थी इससे तो यही लग रहा था कि पार्टी का दफ़्तर खुलने के बाद सियासी रणनीतियां शुरू हो जाएंगी लेकिन पंजाब लोक कांग्रेस के दफ़्तर की जो तस्वीरें देखने को मिली इससे यही लग रहा है कि अभी कैप्टन पूरी तरह से चुनावी मोड में एक्टिव नहीं हुए हैं।

सोमवार को हुआ था कार्यालय का उद्घाटन

सोमवार को हुआ था कार्यालय का उद्घाटन

सोमवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी के ग़ैर हाज़िर रहने पर मीडिया ने उनकी बेटी जयइंदर कौर से सवाल किया कि क्या आपकी मां परनीत कौर कांग्रेस में रहेंगी या फिर कांग्रेस का दामन छोड़ कर पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होंगी। इस पर जयइंदर कौर ने कहा कि आने वाले समय में परनीत कौर खुद फैसला लेंगी उन्हें किस पार्टी में रहना है उनकी तरफ से वह कुछ भी नहीं कहना चाहती। वहीं उनके (जयइंदर कौर) चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ हैं और उनकी पार्टी के लिए काम करेंगी।

आचार संहिता लगने का इंतेज़ार

आचार संहिता लगने का इंतेज़ार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ सेक्टर नौ में पंजाब लोक कांग्रेस के पार्टी दफ़्तर के उद्घाटन के दौरान यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला किसी भी पार्टी से नहीं है। उनकी पार्टी गठबंधन सहयोगियों के दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और संयुक्त अकाली दल में शामिल सीनियर टकसाली नेता उनकी पार्टी को भारी समर्थन दे रहे हैं। पंजाब में अब उनकी पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद सबको पता चल जाएग की पंजाब लोक कांग्रेस में कौन-कौन शामिल है।

कैप्टन की पार्टी में किसे मिलेगी जगह ?

कैप्टन की पार्टी में किसे मिलेगी जगह ?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी साफ़ कर दिया है कि उनकी पार्टी कांग्रेस से निकाले गए सभी लोगों को नहीं लेगी। कुछ कांग्रेसी नेताओं को उनकी पार्टी में जगह मिल सकती है। पंजाब में कृषि कानून वापस लेने के फ़ैसले के बाद सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी कृषि कानून रद्द करने के फ़ैसले का सियासी माइलेज लेने की तैयारी में जुटी हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी और भारतीय जनता पार्टी मिलकर इस पर रणनीति तैयार कर मतदाताओं को लुभाने की पुरज़ोर करेगी।


ये भी पढ़ें: पंजाब: शिरोमणि अकाली दल को झटके पर झटका दे रही भाजपा, जानिए कैसे बिगड़ रहे हैं समीकरण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+