बॉर्डर पार कर भारत में घुस आए पाकिस्तानी, BSF ने गेहूं के खेतों से पकड़ा, साथ लाए ये सामान
फिरोजपुर। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से हिंदुस्तानी सीमा में घुसपैठ, हथियार-ड्रग्स व जासूसी उपकरणों की तस्करी की आए रोज खबरें आती रहती हैं। पाकिस्तानी ड्रोन जासूसी करते रहते हैं। भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) राज्य पुलिस और एजेंसियों की मदद से ऐसी घटनाओं पर नकेल कसती रहती है। इस बार, भारत-पाक सरहद पर खालड़ा सेक्टर में बीएसएफ ने 2 पाकिस्तानियों को पकड़ा है।

गेंहू के खेत से पकड़े घुसपैठिए
कमांडेंट पीपी नौटियाल ने इस बारे में जानकारी दी। नौटियाल ने बताया कि, बीएसएफ एनसीबी के साथ जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी। उस दौरान खालड़ा बैरियर के पास उन्हें गेहूं के खेतों में छिपकर बैठे दो लोग नजर आए। हमारे जवानों ने घेराबंदी की, और कुछ देर बाद ही पाकिस्तानियों को काबू कर लिया। दोनों से हेरोइन, मोबाइल, पाक सिम, पाक करेंसी और 4 चाबियां बरामद हुईं। इस बरामदगी के बाद, उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी को सौंप दिया गया।

थाना बाटापुर लाहौर से आए थे
पकड़े गए पाकिस्तानियों की पहचान बाबर अली और बिशारथ के तौर पर हुई, जो कि पाकिस्तान में थाना बाटापुर लाहौर से ताल्लुक रखते हैं। कमांडेंट पीपी नौटियाल ने बताया कि, ये दोनों सीमा के इस पार खेतों में छिपकर बैठे थे, जहां से उन्हें पकड़ लिया गया। उन दोनों की पहचान बाबर अली और बिशारथ दोनों निवासी थाना बाटापुर लाहौर के रूप में हुई है।

2 ड्रोन मार गिराए
इससे पहले अमृतसर के ही खालड़ा में ड्रोन के जरिए घुसपैठ की साजिश को भी बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) ने नाकाम किया था। बीएसएफ ने उस ड्रोन को मार गिराया था। कुछ दिनों पहले भी एक ड्रोन पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में आया था, उसे भी बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) ने मार गिराया। सरहदी इलाकों में ऐसी घटनाएं अब ज्यादा सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications