पंजाब में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, बॉर्डर से 2 किलोमीटर पहले भारतीय सीमा में गिरा
भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मामले में मादक पदार्थों की तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।

भारत में पाकिस्तान की ओर की गई एक साजिश नाकाम हुई है। यहां भारतीय सीमा में बार्डर से करीब 2 किलोमीटर पहले एक पाकिस्तान का ड्रोन मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण जमीन पर गिरा था। जिसे बरामद कर लिया है। पाकिस्तान की ओर की गई इस हरकत को लेकर छानबीन की जा रही है।
पंजाब का फाजिल्का में पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani Drone) की जानकारी बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। सोमवार को जब फाजिल्का के गांव कावांवाली के पास सुरक्षाबलों और पुलिस ने इसे देखा। जानकारी देते हुए एसएसपी फाजिल्का अवनीत कौर ने बताया कि यह ड्रोन (Quadcopter) किसी खराबी के कारण जमीन पर आ गिरा। अभी तक पाकिस्तान के ड्रोन के अलावा उन्हें हेरोइन की कोई खेप नहीं मिली है। यह ड्रोन बॉर्डर से 2 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा जांच इस एंगल से की जा रही कहीं ये ड्रोन कोई संदिग्ध वस्तु तो लेकर नहीं जा रहा था।
Recommended Video

वहीं सीमा सुरक्षा बल के एक बयान के कहा गया, "बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर और पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने फाजिल्का जिले में न्यू हस्ता कलां गांव के पास तलाशी अभियान के दौरान खेती के खेत से एक क्वाडकॉप्टर (DJI Matrice) बरामद किया। इलाके की और तलाश जारी है"।












Click it and Unblock the Notifications