पंजाब: सीएम भगवंत मान के रोड शो में लोगों का भारी जमावड़ा, प्यार देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र होशियार पुर से पार्टी उम्मीदवार राज कुमार चैबेवाल के पक्ष में फगवाड़ा में रोड शो किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि क्रांतिकारी सोच वाले पंजाब को रंगला पंजाब देखने की चाहत लेकर रोड शो में आए लोगों को दिल से धन्यवाद। आपने जो अपार प्यार दिया, इसका कोई मूल्य नहीं है।

सीएम मान ने कहा कि आपका प्यार ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब देश का हीरो बनेगा। लोकसभा में 13-0 से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। वहीं, मिशन 'आप' 13-0 के तहत होशियार पुर हलके की जनता का प्यार और सम्मान मिला।

बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान की सादगी की फोटो वायरल, बोले- बीजेपी और आप में यही फर्क है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+