Punjab Opinion Poll: किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, समझिये आंकड़ों का गणित

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में एक्टिव हो चुकी हैं। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा।

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में एक्टिव हो चुकी हैं। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। पंजाब की सत्ता पर क़ाबिज़ कौन होगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। ऑपिनियन पोल की बात की जाए तो किसी भी राजनीतिक पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं पंजाब की अन्य राजनीतिक पार्टियां पिछड़ती हुई नज़र आ रही हैं।

कौन निभाएगा किंगमेकर की भूमिका ?

कौन निभाएगा किंगमेकर की भूमिका ?

आंकड़ों की गणित में आम आदमी पार्टी सभी सियासी दलों से आगे निकलती हुई नज़र आ रही है। पंजाब में आए दिन सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं । पंजाब के सियासी रण में इस बार पांच बड़ी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों सियासी दलों के अलावा इस बार सियासी मैदान में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन, भाजपा, पीएलसी और शिअद (संयुक्त) गठबंधन के साथ सियासी रण में उतरी है। वहीं किसानों की भी पार्टी चुनावी रण में ताल ठोक रही है। पंजाब में इस बार सत्ता की चाभी किस पार्टी के हाथ में होगी और किंगमेकर की भूमिका कौन निभाएगा ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

ज्यादातर सर्वे में आम आदमी पार्टी आगे

ज्यादातर सर्वे में आम आदमी पार्टी आगे

सियासी समर में न्यूज़ चैनल और सर्वे करने वाली एजेंसियों के ज़्यादातर आंकड़ों में आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है। वहीं सबसे पीछे भाजपा गठबंधन नज़र आ रही है। कांग्रेस की बात की जाए तो सिर्फ़ देशबंधु लाइव (डीबी लाइव) के सर्वे में सर्वे में कांग्रेस 62 से 64 सीटें जीत रही है। आइए देखते हैं विभिन्न चैनल और एजेंसियों के आंकड़ों का गणित किया कहता है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, सर्वे की आंकड़ों की बात की जाए तो डीबी लाइव ने कांग्रेस को 62-64 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 34-36 सीटें दिखा रही है, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 12-14 सीटें और भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन साथी को 2-4 सीटें मिलने की उम्मीद है। रिपब्लिक पी-मार्क ने कांग्रेस को 42-48 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 50-56 सीटें दिखा रही है, शिरोमणि अकाली दल गठबंधन साथी को 13-17 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-3 सीटें मिलने की उम्मीद है। टाइम्स नॉउ-वीटो ने कांग्रेस को 41-47 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 54-58 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 11-15 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-3 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भाजपा को सर्वे में सबसे कम सीटें

भाजपा को सर्वे में सबसे कम सीटें

पोल्स ऑफ़ पोल्स ने कांग्रेस को 41-46 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 49-53 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 16-20 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-3 सीटें मिलने की उम्मीद है। पोल्स्ट्रेट न्यूज़ एक्स ने कांग्रेस को 40-45 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 47-52 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 22-26 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया अहेड-ईटीजी ने कांग्रेस को 40-44 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 59-64 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 8-11 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। सी-वोटर ने कांग्रेस को 37-43 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 52-58 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 17-23 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-3 सीटें मिलने की उम्मीद है। ज़ी डिज़ाइन बॉक्स्ड कांग्रेस को 35-38 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 36-39 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 32-35 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 4-7 सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया न्यूज़ (जन की बात) ने कांग्रेस को 32-42 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 58-65 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और गठबंधन साथी को 15-18 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 1-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी के भाई डॉ. मनोहर ने बतौर आज़ाद उम्मीदवार भरा पर्चा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+