OPINION: 'केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी बीजेपी', भूख हड़ताल पर बैठे सीएम मान
Bhagwant Maan: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तिहाड़ जेल में बंद किया गया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध का स्वर दिल्ली से लेकर पंजाब तक गूंज रहा है। दिल्ली और पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी आवाज लगातार बुलंद करते आ रहे हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में सामूहिक भूख हड़ताल किया। सीएम भगवंत मान खटकड़ कलां में कैबिनेट मंत्रियों और आप कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठे।

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या शहीदों ने इन्हीं दिनों के लिए बलिदान दिया था? मुझे लगता है शहीद भगत सिंह की आत्मा बहुत दुखी हो रही होगी। भगत सिंह ने जो आजादी हमें दिलाई थी, वो आज खतरे में है।
अरविंद केजरीवाल ने देश के लिए सबकुछ सिर्फ इसलिए छोड़ा था कि एक दिन उसे जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने लाखों करोड़ों की कमाई छोड़कर राजनीति में आया। जिससे देश का विकास कर सके। लेकिन बीजेपी ने उसे जेल में बंद कर दिया। बीजेपी सिर्फ अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर सकती है, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी।
बीजेपी के पास एक ही काम बचा है। जहां भी विपक्ष की सरकार है, उसे किसी ना किसी तरह से खत्म कर देना। दिल्ली में भी उसका ही प्लान है। लेकिन जब तक दिल्ली में केजरीवाल है, बीजेपी दिल्ली को जीत नहीं सकती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को लालच देकर तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं हैं। अंतिन सांस तक लड़ेंगे। केजरीवाल की सोच विकास वाली सोच है। उसे बीजेपी कैसे गिरफ्तार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications