पंजाब: 'मेरी अपील पर किसानों ने 477 करोड़ रुपये की बिजली की बचत की', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेरी एक अपील पर किसान वीरों ने पूसा 44 किस्म की जगह पीआर-126 जैसी किस्में लगाकर राज्य में 477 करोड़ रुपये की बिजली और 500 अरब घन मीटर भूमिगत जल की बचत की है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब की प्रगति आपके सामने और भी बड़ा डेटा पेश किया जाएगा। हम पंजाब के सभी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में 6 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे। राज्य को बिजली सब्सिडी के 6-7 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।

जो पैसा बचेगा उसमें से यहां से माताओं-बहनों को जल्द ही 1000-1000 रुपये प्रति माह दूंगा। किसी की जान बचाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए बनाए गए सड़क सुरक्षा बल ने 90 दिनों में 5800 घायलों की जान बचाई है। इससे बड़ा कोई समाज सेवा का काम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications