पंजाब: लुधियाना में प्रशासन ने लगाया नाइट कर्फ्यू, जानिए किन-किन शहरों में लगा हुआ है लॉकडाउन

चंडीगढ़। देश में कोरोना वायरस एकबार फिर से विक्राल रूप लेता दिख रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में कोरोना के नए केस तेजी से मिल रहे हैं। इन पांच राज्यों के कई मुख्य शहरों में नाइट कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। पंजाब के भी कई शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है। इस बीच शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई।

Night curfew

अगले आदेश तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना में रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ये नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। लुधियाना में रोजाना लगभग 250 केस नए मिल रहे हैं पॉजिटिव रेट 5-6 फीसदी तक बढ़ गया है। इसके अलावा हर हफ्ते होने वाली मौत का आंकड़ा 7 से लेकर 25-30 तक पहुंच गया है।

आपको बता दें कि पंजाब में कुल आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इनमें लुधियाना, मोहाली, पटियाला, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, और नवांशहर का नाम शामिल है। इन आठ जिलों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus In India: Maharashtra फिर बना Corona Capital, 24 घंटे में 26 हजार केस | वनइंडिया हिंदी

    - महाराष्ट्र के नागपुर में 15 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। यहां पर एक हफ्ते के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया गया है।

    - इसके अलावा पुणे में जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुणे में 31 मार्च तक रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लागू हैं। प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों, होटल और रेस्तरां, मॉल और मल्टीप्लेक्स पर ये प्रतिबंध लागू किए हैं।

    - नासिक में भी रात 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। हालांकि, होटल और रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं। प्रशासन ने शादियों या किसी अन्य कार्यक्रम में 25-30 लोगों की मौजूदगी को ही अनुमति दी है।

    - नांदेड़ में भी शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये प्रतिबंध 21 मार्च तक लगे रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+