‘नी मैं सास कुट्टणी’ फिल्म को महिला आयोग ने दी अनुमति, क्यों था इस पर विवाद, कब रिलीज होगी?
अमृतसर। विवादों में घिरी पंजाबी फिल्म 'नी मैं सास कुट्टणी' अब रिलीज हो सकेगी। इस फिल्म पर महिला आयोग को ऐतराज था और उसने नोटिस जारी कर प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर को तलब किया था। हालांकि, अब खबर आई है कि, निर्माताओं के जवाब से पंजाब महिला आयोग संतुष्ट हो गया है।

पंजाबी फिल्म ‘नी मैं सास कुट्टणी’
'नी मैं सास कुट्टणी' फिल्म के नाम को लेकर विवाद था। जिस पर ऐतराज जताते हुए पंजाब राज महिला आयोग की चेयरपरसन मनीषा गुलाटी ने नोटिस जारी कर लिखा था कि फिल्म के नाम से समाज में औरतों के लिए कोई अच्छा संदेश नहीं जाता। महिला आयोग की ओर से निर्माताओं को चंडीगढ़ तलब किया गया था। उसके बाद कल बातचीत हुई, और अब कहा गया है कि, फिल्म रिलीज हो सकेगी। लिहाजा, नाम को लेकर विवादों में घिरी पंजाबी फिल्म 'नी मैं सास कुट्टणी' पर गहराया संकट फिलहाल टल गया है।

फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी!
यह फिल्म अब अपने तयशुदा समय 29 अप्रैल को रिलीज होनी है। इस फिल्म में निर्मल रिशी, अनीता देवगन, गुरप्रीत घुग्गी, कर्मजीत अनमोल, मेहताब विर्क किरदार निभा रहे हैं। प्रोड्यूसर मोहित बनवैत द्वारा बनाई गई इस फिल्म की लागत 5 करोड़ बताई गई है। यह कोरोना काल के बाद इस महीने के आखिरी में रिलीज होने जा रही हास्य-विनोद से भरपूर पंजाबी फिल्म बताई जा रही है।

इधर भी लिया आयोग ने संज्ञान
वहीं, फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर यूट्यूब से डिलीट करने को लेकर आयोग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। किसी ने उसके नाम को लेकर पंजाब राज महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को शिकायत कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications