'पता नहीं अधिकारी क्यों कर रहे हैं देरी', नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर आने में समय लगने पर बोले उनके बेटे
नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर आने में समय लगने पर उनके बेटे करण सिद्धू ने कहा कि पता नहीं जेल अधिकारी क्यों देरी कर रहे हैं।

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू आज यानी शनिवार को जेल से बाहर आने वाले हैं। जेल से बाहर आने में उन्हें काफी देर हो गई। इसको लेकर उनके बेटे करण सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर आने में अभी कुछ और समय लगेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि जेल अधिकारी देरी क्यों कर रहे हैं? कहा कि जेल के बाहर मीडिया और भारी समर्थक मौजूद हैं। इसको देखते हुए जेल अधिकारी जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की पटियाला जेल में बंद हैं। उन्हें रोडरेज के एक मामले में कैद की सजा मिली है। वे 20 मई 2022 से जेल में बंद हैं, लेकिन 48 दिन पहले उन्हें रिहा किया जा रहा है। कानूनी तौर पर उनकी रिहाई 18 मई को होने वाली थी लेकिन उनके अच्छे व्यवहार और चाल-चलन के चलते उन्हें 48 दिन पहले रिहा किया जा रहा है। उनके जेल से बाहर आने की जानकारी उनके ट्वीटर अकाउंट पर दी गई थी।
Recommended Video

सिद्धू के जेल से बाहर आने की बात सुनकर उनके समर्थक खुशी से झूम रहे हैं और ढोल-नगाड़े भी बजा रहे हैं तो वहीं सिद्धू के परिवार वालों के लिए भी ये एक बड़ी राहत है क्योंकि उनकी पत्नी नवजोत कौर की हाल ही में सर्जरी हुई है, उन्हें सेकेंड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था।
दरअसल कैदियों के लिए Prison Rules होते हैं, जिसके तहत अगर कोई कैदी अच्छा बर्ताव करता है तो जेल प्रशासन उनकी सजा में से 5 से 7 दिन कम कर देता है। यही नहीं कैदियों को भी साप्ताहिक छुट्टी के साथ-साथ सरकारी छुट्टियां भी मिलती हैं और कैदी पैरोल पर भी बाहर आते हैं। लेकिन सिद्धू ने जेल जाने के बाद ना तो कोई वीकली ऑफ लिया और ना ही उन्होंने सरकारी छुट्टी पर आराम किया और ना ही वो पैरोल पर बाहर आए, बल्कि उन्होंने जेल की ओर से कराए जा रहे सारे कामों को वक्त पर पूरा किया।
यह भी पढ़ें- Navjot Singh Sidhu: 48 दिन पहले कैसे रिहा हो रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू ?












Click it and Unblock the Notifications