सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी से सिद्धू ने बनाई दूरी, अटकलों का बाजार गर्म

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवदीप सिंह की शादी आज (रविवार) सिमरनधीर कौर के साथ हुई। शादी समारोह में कांग्रेस के सांसदों से लेकर विधायक तक और पार्षदों से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक ने शिरकत किया। हालांकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सबसे करीबी माने जाने वाले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस पार्टी में नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर अब सियासी गलियारों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि सिद्धू अभी भी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज हैं।

Navjot Singh Sidhu Skips Punjab CM Charanjit Singh Channi son marriage

मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की रविवार को मोहाली के सच्चा धाम गुरुद्वारे में शादी हुई। इस दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी एआईसीसी महासचिव हरीश रावत भी उपस्थित रहे। इस बीच लखीमपुर खीरी में भूख हड़ताल समाप्त कर नवजोत सिंह सिद्धू घर वापस लौटने की बजाए रविवार को वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। जम्मू से ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, 'नवरात्रों के दौरान मां के दर्शन... आत्मा से सारी गंदगी को धो देता है !! माता वैष्णो देवी के चरण कमलों में आकर धन्य हो गया'।

Recommended Video

    Prashant Kishore की Congress में एंट्री टली, जानिए क्या है वजह ? | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: किसान विरोध में पंजाब रेजिमेंट के जवानों के शामिल होने की खबरों को भारतीय सेना ने बताया फर्जी

    अब शादी समारोह से सिद्धू की दूरी ने उनके और चन्नी के बीच निरंतर मतभेद की अटकलों को और बढ़ा दिया है। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को बरकरार रखा और उन्हें जलन हो रही थी कि अनुसूचित जाति समुदाय का एक सदस्य मुख्यमंत्री बन गया है। विपक्ष का यह हमला सिद्धू का एक वीडियो वायरल होने के बाद आया। वीडियो में सिद्धू को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर हमला करते हुए सुना जा सकता है। वह कहते हैं, यह आदमी (चन्नी) 2022 (विधानसभा चुनाव) में कांग्रेस को डुबो देगा। उन्हें मुझे सीएम बनाना चाहिए था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+