किसान विरोध में पंजाब रेजिमेंट के जवानों के शामिल होने की खबरों को भारतीय सेना ने बताया फर्जी
भारतीय सेना ने ऐसी खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान किसानों के साथ मिलकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। भारतीय सेना ने ऐसी खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान किसानों के साथ मिलकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना के जवान एक तंबू के नीचे नागरिकों के साथ खड़े होकर कह रहे हैं कि पंजाब रेजिमेंट के जवान कुछ किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। यह फेक न्यूज है।
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि यूनिट के पूर्व सैनिकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे सेवारत कर्मियों के लिए चाय की व्यवस्था की थी। ऐसे में ये कहना कि ये वीडियो पंजाब रेजिमेंट के जवानों का है जो किसानों के साथ आंदोलन में खड़े हैं, बिलकुल गलत है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: DNP Limited Assam Recruitment 2021: डीएनपी लिमिटेड ने सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर के पद पर निकाली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications