सिद्धू ने रैलियों की रोक पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 15 जनवरी के बाद उम्मीद है रोक हटेगी
चंडीगढ़, जनवरी 07। चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब सभी पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल 15 जनवरी तक फिजिकल प्रचार पर रोक लगा दी है। इसके तहत रैली, रोड शो या किसी भी तरह की सभा पर पूरी तरह से रोक रहेगी। आयोग के इस आदेश पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद चीजें बदल जाएंगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम डिजिटल रूप से ही चुनाव प्रचार करेंगे।

जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी कांग्रेस- सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है, "मुझे उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद चीजें बदल जाएंगी। तब तक निर्देश स्पष्ट हैं कि आपको डिजिटल रूप से प्रचार करना होगा। अगर चीजें खराब होती हैं तो हम इस लिटमस टेस्ट को पास करना होगा।" नवजोत सिंह सिद्धू ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी बहुत जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अंत में करती आई है। अभी भी स्क्रीनिंग कमेटी लिस्ट पर काम कर रही है। जल्द ही लिस्ट तैयार हो जाएगी और उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
पंजाब में कांग्रेस पार्टी पहले ही कर चुकी हैं अपनी रैलियां- सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही अपनी अधिकतर रैलियां कर चुकी है। सिद्धू ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की 40 के करीब रैलियां हो चुकी हैं, सीएम चन्नी अभी भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि उनके वायदे अधिक नहीं है। पंजाब मॉडल के बारे में सूबे के लोग जान चुके हैं। रही बात प्रचार की, हमारे वर्कर हर जगह हैं।












Click it and Unblock the Notifications