सिद्धू का ऐलान, राष्ट्रव्यापी किसान विरोध दिवस से एक दिन पहले अपने दोनों घरों पर फहराएंगे काले झंडे
चंडीगढ़, मई 24: केंद्र के कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन करीब 6 महीनों से चल रहा है। ऐसे में किसान संगठनों ने 26 मई को देशव्यापी प्रदर्शन का दम भरा है, जिसको कांग्रेस सहित 12 विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है। ऐसे में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी किसान आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि वो अपने दोनों घरों पर कल यानी मंगलवार (25 मई ) को सुबह साढ़े 9 बजे काला झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए झंडा फहराएंगे की गुजारिश की है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को ट्वीट के जरिए ऐलान किया कि वो कल (25 मई) सुबह 9:30 बजे अपने दोनों घरों (अमृतसर और पटियाला) में किसान विरोध के समर्थन में काला झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से भी ऐसा करने की अपील की है।
अपने ट्वीट में सिद्धू ने कहा कि जब तक काले कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता या फिर राज्य सरकार के माध्यम से एमएसपी और खरीद का एक वैकल्पिक तरीका नहीं दिया जाता, जब तक सभी से ऐसा ही करने का अनुरोध करता हूं। आपको बता दें कि किसानों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर दिल्ली के बॉर्डर इलाकों सहित हरियाणा और पंजाब में आंदोलन जारी है। वहीं आंदोलन को 6 महीने पूरे होने के पर संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications