पंजाब: सच साबित हुई नवजोत सिंह सिद्धू की बात, ‘कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है’
पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर चुकी है। अब विपक्षी दलों के दिग्गज हार पर मंथन करने में जुटे हुए हैं।
चंडीगढ़, 11 मार्च 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर चुकी है। अब विपक्षी दलों के दिग्गज हार पर मंथन करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पंजाब के सियासी गलियारों में नवजोत सिंह सिद्धू का 'कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है' वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। सियासी जानकारो का कहना है कि कांग्रेस का ख़राब प्रदर्शन उन्हीं के नेताओं की गुटबाज़ी का नतीजा है। चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में कांग्रेस को सिर्फ़ कांग्रेस ही हरा सकती है। चुनाव के नतीजे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की बात सच साबित हो गई।

अपनी ही पार्टी की कमियों को उजागर कर रहे थे कांग्रेसी
पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता सियासी माइलेज लेने की चक्कर में अपनी ही पार्टी की कमियों को ही जनता के सामने उजागर करने में जुटे थे। इस वजह से पंजाब में मतदाताओं का भी भरोसा कांग्रेस से उठता चला गया। चुनाव के दौरान परगट सिंह ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को ज़लील करवाकर पार्टी से हमने ही निकलवाया था। परगट सिंह के इस बयान से पंजाब के मतदाताओं में चर्चा ज़ोरों पर थी कि सत्ता में रहने के लिए जब कांग्रेस के नेता अपने वरिष्ठ साथी को बेइज़्ज़त कर सकते हैं तो फिर वह जनता के हक़ में क्या सोचेंगे ? सब अपनी कुर्सी के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं।
जाखड़ की बयानबाज़ी कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कभी भी पार्टी के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी नहीं की थी। लेकिन उनके पार्टी के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी से कांग्रेस के हिंदू मतदाताओं का ध्रुवीकरण हो गया। सुनील जाखड़ ने यह दावा किया था कि सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। क्योंकि वह हिंदू हैं। सुनील जाखड़ ने कहा था वह हिंदू थे इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। जाखड़ के इस बयान के बांद पंजाब का सियासी पारा चढ़ा गया था। सियासी जानकारों ने जाखड़ के बयान के बाद ही यह आंकलन कर लिया था कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुनील जाखड़ के हिंदू वाले बयानबाज़ी से कांग्रेस से हिंदू वोटर किनारा कर लेंगे। चुनावी नतीजों के बाद ऐसा ही हुआ। पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद यह चर्चा तेज़ है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने ही कहा था कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है। अब सिद्धू की बात सच साबित हो गई कांग्रेस को कांग्रेस ने ही हरा दिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, वो पांच वादे जो बने विनिंग फ़ैक्टर
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications