पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, वो पांच वादे जो बने विनिंग फ़ैक्टर
पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सुर्खियों में है।
चंडीगढ़, 11 मार्च 2022। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सुर्खियों में है। वही चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद से ही, आम आदमी पार्टी के नेता लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब का विकास करेंगे । इसके साथ ही जो चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं उसे पूरा करने की बता कर रहे हैं। आज हम आपको केजरीवाल के वो पांच वादे बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जिन-जिन मुद्दों पर ज़ोर दिया, विपक्षी दलों ने उन्हीं के तर्ज़ पर मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर लिया। हालांकि कामयाबी नहीं मिल पाई। केजरीवाल मॉडल को ही जनता ने पसंद किया। आईए जानते है किस तरह से पंजाब में केजरीवाल का जादू चला।

पंजाब में 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा
पंजाब में बिजली का मुद्दा बड़ा चुनावी मुद्दा था, सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की थी। उसके बाद दूसरे सियासी दलों ने भी मुफ्त की घोषणाएं शुरू कर दी थीं। लेकिन पंजाब चुनाव में झाड़ू ने विपक्षी दलों की घोषणाओं को साफ़ कर दिया। अरविंद केजरीवाल के फ्री वाले मॉडल पर ही मुहर लगी। हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कार्यकाल में बतौर सीएम बिजली बिलों की कटौती जैसे बड़े फ़ैसले लिए लेकिन 'आप' की सुनामी में वह अपनी दोनों सीटें हार गए। पंजाब में बिजली दरों में पहले ही कटौती की जा चुकी है। अब पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा के मुताबिक 300 यूनिट मुफ़्त बिजली भी दी जाएगी।

पंजाब के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने की घोषणा
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों की हालत बहुत ही सुधार दी है। वहां के बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। दिल्ली की ज़्यादातर जनता यह मानती है कि केजरीवाल ने शिक्षा के क्षेत्रों मंं काफि सुधार किया है। चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने पर ज़ोर देते रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं चुनावी वाद नहीं गारंटी दे रहा हूं कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पंजाब के बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा दी जाएंगी। आज की तारीख में शिक्षा बहुत ही ज़्यादे मंहगी होती जा रही है आम आदमी के बच्चे अच्छी शिक्षा पाने में असमर्थ हैं। इसलिए पंजाब में बच्चों की मुफ़्त शिक्षा पर भी आम आदमी पार्टी के पाले में मतदान हुई है।

महिला मतदाताओं ने केजरीवाल मॉडल पर जताया भरोसा
आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत हासिल करने में महिला मतदाताओं का भी काफि योगदान रहा है। मंहगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और बेरोज़गारी भी चरम पर है। कोरोना काल में कई लोगों को अपने रोज़गार से हाथ धोना पड़ा था। पंजाब में करीब 75 फीसदी आबादी प्रभावित हुई थी, जिसमे ज़्यादातर मजदूर परिवार शामिल थे। महंगाई के इस दौर में मज़दूर परिवारों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ सेवा औऱ महिलाओं के लिए एक हज़ार रुपये एक साथ मिलने की उम्मीद सिर्फ़ आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने से ही दिख रही थी। क्योंकि केजरीवाल नें अपने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली में कर दिखाया है यहां भी कर दिखाएंगे का नारा बुलंद करते हुए नज़र आ रहे थे। महिला वोटर्स साइलेंट मतदादा के तौर पर देखी जाती हैं उनका झुकाव जिस भी पार्टी की तरफ़ हुआ है वह पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती ही रही है। महिलाओं ने आम आदमी पार्टी को एकतरफ़ वोट दिया है यह भी आम आदमी पार्टी के लिए फ़ायदेमंद साबित हुआ।

पंजाब की जनता को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दवाइयों और सभी टेस्ट समेत मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। इसके साथ ही हर व्यक्ति को हेल्थ कार्ड देने का वादा भी किया था। उन्होंने कहा था कि रोड एक्सीडेंट होने पर मुफ़्त में पूरा इलाज सरकार करवाएगी। ग़ौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इस तरह के सभी वादों को पूरा करे दिखा चुके हैं। इसलिए पंजाब में केजरीवाल के फ्री वाले मॉडल पर आम आदमी पार्टी को कामयाबी मिल गई। आपको बता दें कि केजरीवाल अपनी चुनावी सभा में यह ज़रूर कहते थे कि मैं चुनावी वादे नहीं आपको गारंटी दे रहा हूं जो भी घोषणा मैंने की है आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरा कर के दिखाएंगे। कहीं न कही पंजाब की जनता के दिलों में केजरीवाल का यह जुमला घर कर गया और उनकी पार्टी पंजाब में जीत दर्ज करने में कामयाब हो गई
ये भी पढ़ें: 'आप जैसा बोएंगे, वैसा काटेंगे...', पंजाब में हार के बाद सिद्धू ने किसपर किया ये पहला हमला












Click it and Unblock the Notifications