'आप जैसा बोएंगे, वैसा काटेंगे...', पंजाब में हार के बाद सिद्धू ने किसपर किया ये पहला हमला
पंजाब चुनाव में हार के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है।
चंडीगढ़,

'लोगों ने एक बड़ा फैसला लिया है'
नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को चुनाव नतीजों पर बात करते हुए कहा, 'आप जैसा बोएंगे, वैसा काटेंगे...ये चुनाव पंजाब में बदलाव के लिए था...लोगों ने एक बड़ा फैसला लिया है...जनता कभी गलत नहीं होती...मैं इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहा, कि लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया या नहीं।'

'जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे, वो...'
अपने विरोधियों पर बरसते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, 'जिन लोगों ने इस चुनाव में सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे, वो खुद उनसे 10 गुना ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए। कौन कहता है कि बेअदबी का इंसाफ नहीं हुआ? हुआ...जनता की अदालत में हुआ। जनता को सबकुछ दिखता है, इसलिए मुर्दे का बाल उखाड़ने से मुर्दे का वजन हल्का नहीं होगा, जो चला गया उसे भूल जाओ।'

'मेरी शुभकामनाएं हैं आम आदमी पार्टी को'
सिद्धू ने आगे कहा, 'मैंने अपने क्षेत्र में लोगों को धन्यवाद दिया है और ये एहसान फरामोशी होगी, कि जिन लोगों ने 6 चुनाव जिताए और आज भी अडिग खड़े हैं, उन्हें धन्यवाद ना दिया जाए। मेरा एक मकसद है और वो अडिग है। मेरी लड़ाई सच और पंजाब के हक की है। आज एक नई शुरुआत हुई है...लोगों को आम आदमी पार्टी पर विश्वास है, तभी ये वोट दी हैं, बदलाव के लिए वोट दी हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं आम आदमी पार्टी को।'

'हमारी पार्टी को चिंता नहीं, चिंतन करने की जरूरत'
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि पंजाब की बेहतरी के लिए जनता ने जो भरोसा आम आदमी पार्टी पर दिखाया है, उसका सम्मान रखा जाएगा। ये विश्वास टूटना नहीं चाहिए, जब तक आम आदमी पार्टी पंजाब के साथ है, सिद्धू जय-जयकार करेगा, जिस दिन पंजाब के हक और सच की लड़ाई में मुझे लगा कि कुछ गलत है, तो मेरी आवाज बुलंद होगी। सिद्धू को किसी पद का आकर्षण नहीं, इसलिए आज भी मैं पंजाब के हक की आवाज उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। एक योगी की तरह इस धर्म युद्ध में मैं पंजाब के हक में खड़ा हूं। जहां तक हमारी पार्टी का सवाल है तो हम चिंता नहीं, चिंतन करेंगे। नए बीज बोने की जरूरत है और उसपर मंथन किया जाएगा।'
ये भी पढ़ें-कौन है BSP का वो 1 विधायक? जो पंजाब में AAP की आंधी के बावजूद जीत गया











Click it and Unblock the Notifications