कौन है BSP का वो 1 विधायक? जो पंजाब में AAP की आंधी के बावजूद जीत गया
नई दिल्ली, 11 मार्च: आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 18 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीन और भाजपा ने दो सीट पर जीत हासिल की। एक बसपा और एक सीट निर्दलीय ने भी जीती। लगभग 26 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद बसपा पंजाब में एक सीट के साथ खाता खोलने में सफल रही है। कल आए नतीजों में बसपा एक मात्र सीट नवांशहर की जीतने में सफल रही। नवांशहर विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार डा. नछत्तर पाल विजयी रहे।

पंजाब में 26 साल बाद बसपा ने खोला खाता
बसपा पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी। इस चुनाव में बसपा को 1 सीट छोड़कर अन्य सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। विशेषकर करतारपुर, आदमपुर और फिल्लौर में पार्टी को चुनावी नतीजों से भारी निराशा मिली है। जहां माना जा रहा था कि, कि बसपा इन सीटों पर जीत जाएगी। लेकिन नवांशहर विधानसभा सीट पर इस बार बीएसपी के डॉक्टर नछत्तर पाल ने जीत दर्ज की।

बसपा से कांग्रेस ने छीनी सीट
डॉक्टर नछत्तर पाल ने 37031 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के सतबीर सिंह सैनी बालीचिकी उन्हें 6998 वोट मिले। ये सीट पहले कांग्रेस के पास थी। लगभग 26 सालों के लंबे वक्त के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब में एक सीट के साथ खाता खोलने में सफल रही है। नवांशहर गुरुद्वारों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर को पहले नौशार के नाम से जाना जाता था।

उमाशंकर सिंह ने बचाई बसपा की लाज
ऐसा ही कुछ हाल बसपा का यूपी में हुआ। बसपा को यूपी में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। कल आए नतीजों में यूपी में बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली। जबकि 2017 के चुनाव में बसपा के 17 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। बलिया जिले की रसड़ा सीट से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव में जीतने वाले बसपा के अकेले विधायक हैं। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार को महेंद्र को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। पेशे से ठेकेदार और बसपा के एक मात्र विधायक बने उमा शंकर सिंह बलिया जिले में खासा जाना-पहचाना नाम हैं। अपने इलाके में उमा शंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है। इसके चलते रसड़ा की जनता उन्हें काफी मान देती है। वह भी स्थानीय लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। बताया जाता है कि उमाशंकर बेटी की शादी से लेकर बच्चे की पढ़ाई तक गरीबों की काफी मदद करते हैं। उन्हें रसड़ा में जनता को वाई-फाई प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है।

उत्तराखंड में भी बसपा दो सीटें जीत पाई
वहीं बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड में भी दो सीट जीतने में कामयाब हो गई है। हरिद्वार की मंगलौर और लक्सर सीटों पर बसपा प्रत्याशियों की जीत के साथ ही बसपा की विधानसभा में वापसी करने में कामयाब रही है। मंगलौर से बसपा के प्रत्याशी सरबत करीब अंसारी और लक्सर से मोहम्मद शहजाद जीत हासिल करने में सफल रहे। बीएसपी उम्मीदवार सरबत करीम अंसारी ने काजी निजामुद्दीन को 598 वोटों से हराया है। मंगलौर उत्तराखंड की मुस्लिम बहुल सीटों में शुमार हैं। बसपा के टिकट पर पूर्व में भी मंगलौर से चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि वह 2012 में इस सीट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications