राहुल से मुलाकात के बाद सिद्धू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, चयन कमेटी में हो सकते हैं शामिल: रिपोर्ट्स
नई दिल्ली, जुलाई 01: पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को दिल्ली में पहले प्रियंका गांधी और फिर राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद माना जा रही है कि, पार्टी के अंदर जारी कलह खत्म हो सकता है। इसके साथ ये भी माना जा रहा है कि, कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। बता दें कि, कल प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद नवोजत सिद्धू की राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी।

मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी
सिद्धू -प्रियंका के बीच करीब चार घंटे मुलाकात चली। पंजाब के एक हिंदी दैनिक अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सिद्धू को हाईकमान कैंपेन कमेटी प्रभारी या टिकट आवंटन यानी चयन कमेटी में भी शामिल कर सकती है। प्रियंका के साथ बातचीत के बाद सिद्धू इस पर राजी हो गए हैं। कांग्रेस जल्द इसका ऐलान कर सकती है।
Recommended Video

सिद्धू को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने से कांग्रेस के कुछ नेता खफा
वहीं दूसरी ओर सिद्धू को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने से कांग्रेस के कुछ नेता खफा नजर आ रहे हैं। इन नेताओं का मानना है कि सिद्धू विधायक हैं, लेकिन दूसरे विधायकों को नजर अंदाज करके उन्हे वीआईपी ट्रीटमेंट देना ठीक नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह भी कहना है कि हाई कमान को टकसाली कांग्रेसियों से भी बातचीत करनी चाहिए। हालांकि पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि, पार्टी के अंदर जारी मतभेद जल्द खत्म होने चाहिए।

सिद्धू पर सुखबीर बादल की तंज
वहीं कांग्रेस में चल रहे इस अंदरुनी मतभेद पर अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, नवजोत सिंह एक मिसगाइडेड मिसाइल हैं, जो नियंत्रण में नहीं हैं, खुद सहित किसी भी दिशा में हिट कर सकते हैं।' सुखबीर बादल पर पटलवार करते हुए सिद्धू ने कहा कि आपके भ्रष्ट व्यवसायों को तबाह करने के लिए गाइडेड और लक्ष्य केंद्रित हूं, जब तक पंजाब के खंडहरों पर बने आपके सुख विलास को पंजाब के गरीबों की सेवा के लिए एक पब्लिक स्कूल और सार्वजनिक अस्पताल में नहीं बदला जाता, मैं झुकूंगा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications