पंजाब में आंदोलनों का दौर जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर PSMSU कर सकता है तीसरे मोर्चे का गठन

PSMSU ने भी अपनी मांगों को लेकर कैप्टन सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। इसी दौरान आज PSMSU ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी भी हुई।

चंडीगढ़, अगस्त 25, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सियासी पार्टियां जुट चुकी हैं। सभी पार्टियां सत्ता पक्ष को घेरने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है। वहीं कई संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी कर रहा है। PSMSU ने भी अपनी मांगों को लेकर कैप्टन सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। इसी दौरान आज PSMSU ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी भी की। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के अध्यक्ष जसमिंदर सिंह ने वन इंडिया से बात की और प्रदर्शन का कारण बताया।

Recommended Video

    पंजाब में आंदोलनों का दौर जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर PSMSU कर सकता है तीसरे मोर्चे का गठन
    PSMSU

    पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ PSMSU ने खोला मोर्चा
    पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (PSMSU) अध्यक्ष जसमिंदर सिंह ने बताया कि काफ़ी समय से पे कमिशन रुका हुआ था जिसे सरकार ने जारी भी कर दिया। वहीं पे कमिशन में कुछ संसोधन होने था सरकार ने उसे भी मान लिया लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गा है। सरकार की अनदेखी की वजह से हमलोग रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। जसमिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ख़ुद उलझी हुई है वो हमारे मसले को सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा की 26 तारीख़ को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस मसले का हल निकलने की उम्मीद है।

    तीसरे मोर्चे का हो सकता है गठन
    PSMSU अध्यक्ष जसमिंदर सिंह से जब ये सवाल किया गया कि अगर कैबिनेट मीटिंग में पे कमीशन का मसला हल नहीं हुआ तो चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे सब लोग मिलकर तीसरा फ़्रंट तैयार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में अगर हल नहीं निकला तो पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन 4 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

    कांग्रेस में फिर बग़ावत, अमरिंदर को हटाने की मांग लेकर सोनिया गांधी से मिलने गए पंजाब के मंत्री
    किसान संगठन कर सकते हैं नेतृत्व
    जसमिंदर सिंह से जब यह पूछा गया कि तीसरा मोर्चा के नेतृत्व के लिए किसे चुना जाएगा। तो उन्होंने ने कहा कि पिछले कई महीने से जो किसान आंदोलन कर रहे हैं उनकी तरफ़ से नेतृत्व के लिए कोई आएंगे तो उन्हें नेतृत्व देंगे और कुछ PSMSU के मुलाज़िमों को नेतृत्व के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि सबके सुझाव के साथ एक फ्रंट तैयार कर तीसरा मोर्चा का गठन करेंगे और पंजाब में नई क्रांती लाएंगे।

    पंजाब में बनाएंगे सरकार
    तीसरे मोर्चे के गठन के बाद क्या आपलोगो बहुमत मिलेगा, इस सवाल के जवाब में PSMSU अध्यक्ष जसमिंदर सिंह ने कहा कि बहुमत तो आज हम लोगों के पास है क्योंकि जनता भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस इन सबके कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है औऱ नेतृत्व में बदलाव चाहती है। हमें ये उम्मीद है कि अगर हम एक साथ खड़े हो गए तो बहुमत ज़रूर हासिल कर लेंगे। अगर बहुमत हासिल नहीं भी कर पाए तो आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ मिलकर पंजाब में सरकार ज़रूर बनाएंगे।

    'बयानों पर मचे बवाल' पर सिद्धू के सलाहकार माली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया
    पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन
    आपको बता दें कि इससे पहले भी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की तरफ़ से 4 अगस्त को भी प्रदर्शन किया गया था। पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर जिला प्रबंधकीय परिसर में नारेबाजी की गई थी। जिला प्रबंधकीय परिसर से शुरू होकर मुख्य जीटी रोड तक पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+