पंजाब में घर बैठे मिलेंगी 40 से अधिक सेवाएं, मंत्री अमन अरोड़ा ने की डीएसडी प्रोजेक्ट की समीक्षा

Punjab: पंजाब में लोगों को शीघ्र ही अपने घर के दरवाजों पर 40 से अधिक सेवाएं मिलेंगी। राज्य के मंत्री अमन अरोड़ा ने डोर स्टैप सर्विस डिलीवरी (डीएसडी) प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले तैयारियों का जायजा लिया है। अरोड़ा ने वरिष्ठ अधिकारियों और सेवा केंद्र ऑपरेटरों के साथ डीएसडी से संबंधित तैयारी की समीक्षा की है ।

PUNJAB NEWS

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को सेवा केंद्र नए ऑपरेटर को तबदील करते समय लोगों को कोई परेशानी न आने देने के दिए निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कि राज्य में जल्द ही डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। मंत्री अमन ने बताया कि यह प्रोजैक्ट शुरू होने से पंजाब के लोग 40 से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाएं अपने दरवाजों पर प्राप्त कर सकेंगे, जो लोगों के लिए बड़ी सुविधा सिद्ध होगी,क्योंकि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उनको किसी भी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी प्रोजेक्ट का मकसद नागरिकों को उनको घरों में सीधे तौर पर शासकीय सेवाएं प्रदान करना है। जिससे पारदर्शिता, सुविधा और पहुंच योग्यता को विश्वसनीय बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें Delhi Air Pollution: गोपाल राय बोले- पंजाब में पराली के मामले में 50 फीसदी की कमी आई, ये हैं अच्‍छे संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+