Delhi Air Pollution: गोपाल राय बोले- पंजाब में पराली के मामले में 50 फीसदी की कमी आई, ये हैं अच्छे संकेत
दिल्ली में प्रदूषण (Delhi pollution) की स्थिति को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai)ने कहा पिछले साल 2022 की तुलना में पंजाब में परानी जलाने के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। पराली जलाने में कमी आना दिल्ली के पर्यावरण के लिए ये एक अच्छा संकेत है।

पराली जलाने के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पण्एाी पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने काफी काम किया है। एक साल के प्रयास में 50 प्रतिशत से ज्यादा पराली कम करना सामान्य बात नहीं है। गोपाल राय ने कहा हरियाणा सरकार पाराली जलाने से रोकने पर 10 सालों से काम कर रही है।
पंजाब में पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक के लिए अभी और प्रयास किए जा रहे जिससे उम्मीद है कि अगले साल तक इसमें बड़े पैमाने पर गिरावट दर्ज की जाएगी।
बता दें गोपाल राय ने बीते मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में एक्यूआई (Delhi AQI) में सुधार के संकेत दिए हैं दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। राजधानी में पहले प्रदूषण गंभीर श्रेणी में था जो अब थोड़ा सुधर कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि आने वाले दिनों में इसमें और सुधार देखने को मिलेगा।
गोपाल राय ने उम्मीद जताई थी किअब दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) गंभीर श्रेणी में जाने की संभावना कम है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा था कि उनहें सतर्क रहने की जरूरत है।
पर्यावरण मंत्री ने गुरुवार को भी दोहराया कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर प्रयाास कर रही है, बहुत जल्द राजधानी में प्रदूषण स्तर में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications