Punjab: सूट सिलाई के संचालक ने मांगे 50 हजार तो वित्त मंत्री तक पहुंची शिकायत...फिर सील हुआ बुटीक
Punjab News: पंजाब के मोहाली जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां सूट सिलाई के बदले बुटीक संचालक ने महिला ने 50 हजार रुपए मांगे। एक सूट सिलाई की इतनी कीमत सुनकर महिला के होश उड़ गए। जिसके बाद महिला ने इस बात की शिकयत पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा से कर दी।
महिला की शिकायत सुनने के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कराधान विभाग को मामले की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बुटीक को सील कर दिया। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए आई टीम को बुटीक संचालक द्वारा 16 लाख की जीएसटी चोरी की जानकारी हुई।

16 लाख रुपए की GST चोरी मामले में कराधान विभाग की टीम ने बुटीक को सील करने की कार्रवाई की है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार अब घरों में बुटीक चलाने वालों पर सख्ती करने जा रही है।
खबर के मुताबिक, पंजाब सरकार का ऐसा मानना है कि बुटीक के नाम पर घरों में चल रही दुकानों से टैक्स चोरी की जा रही है। ऐसे में अब पंजाब सरकार इन बुटीक को टैक्स के दायरे में लाने की कोशिश करेगी। इसके मुताबिक, घरों में चलने वाले बुटीक संचालकों को जीएसटी नंबर लेना पड़ सकता है।
तो वहीं, अब इस मामले में कोई भी कुछ भी बोलने से बचा रहा है क्योंकि यह मामला एक रसूखदार महिला से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि बुटीक संचालक के पास इतने महंगे दाम पर सूट सिलवाने कौन गया था।












Click it and Unblock the Notifications