भारत के गांव की यह बेटी कनाडा में चुनी गई मिस पंजाबन, बोली- हवलदार पापा को भरोसा था मुझपे
बरनाला। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाड़ा में एक भारतीय युवती ने पंजाबी गर्ल के रूप में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत लिया। वह युवती हैं- हरप्रीत कौर। हरप्रीत पंजाब में धनौला के गांव भट्ठलां की रहने वाली हैं। वह 2 साल पहले कनाडा गई थीं। वहां पढ़ाई के दरम्यान ही उन्होंने "मिस पंजाबन" ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

"मिस पंजाबन" का यह प्रोग्राम एआर सैनी ग्लैमर वर्ल्ड के बैनर तले मिस एंड मिसेज पंजाब कनाडा के शहर टोरंटो में करवाया गया था। जिसमें 100 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया था और उनमें से 11 का "मिस पंजाबन इन कनाडा" के लिए चयन में किया गया था। आखिरी राउंड में हरप्रीत कौर कनाडा में मिस पंजाबन चुन ली गईं।
हरप्रीत कौर के "मिस पंजाबन कनाडा 2022" जीतने का ऐलान होते ही उनके परिजन खुशी से झूम उठे। हरप्रीत भी खुशी से थिरकने लगीं। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि, मैं इस खिताब को और आगे ले जाना चाहूंगी।'
बता दें कि, उनके पिता बूटा सिंह पुलिस स्टेशन धनौला में हवलदार हैं। उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी हरप्रीत कौर करीब 2 साल पहले कनाडा गई थी। जहां वह पढ़ाई कर रही है।
कनाडा में रह रही हरप्रीत कौर ने बताया कि, उक्त प्रोग्राम एआर सैनी ग्लैमर वर्ल्ड के बैनर तले मिस एंड मिसेज पंजाब कनाडा के शहर टोरंटो में करवाया गया था। इसमें 100 से ज्यादा गर्ल्स ने परफॉर्म किया था। जिनमें से सिर्फ उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications