Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी सूची में कई दिग्गजों को मिली जगह, विपक्षी दलों की बढ़ी चिंता

पंजाब चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी मैदान में 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2022। पंजाब चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी मैदान में 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंजाब के कुल 117 विधान सभा सीटों में भाजपा 65 सीटों पर, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा और उनके गठबंधन के साथियों ने जातीय समीकरण का ख़याल रखते हुए टिकट बंटवारे की रणनीति तैयार की है। भाजपा ने पहली सूची में 34 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके साथ ही दूसरी सूची जारी करते हुए 27 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

चुनावी मैदान में कई दिग्गज चेहरे

चुनावी मैदान में कई दिग्गज चेहरे

भारतीय जनता पार्टी के दूसरी सूची में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। इनमें कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा का नाम शामिल किया गया जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को फगवाड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद हरजोत कमल ने भाजपा का दामन थाम लिया था उन्हें पार्टी ने मोगा से चुनावी रण में उतारा है। इसके साथ ही इकबाल सिंह लालपुरा को भारतीय जनता पार्टी ने रोपड़ से उम्मीदवार घोषित किया है। ग़ौरतलब है कि पंजाब लोक कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जगदीश जग्गा को पार्टी ने राजपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। किसान आंदोलन के दौरान जगदीश जग्गा के खिलाफ़ भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने खूब बयानबाज़ी की थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से भाजपा ने हरजीत ग्रेवाल को राजपुरा से टिकट नहीं दिया ।

भाजपा ने बढ़ाई विपक्षी दलों की चिंता

भाजपा ने बढ़ाई विपक्षी दलों की चिंता

भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को देखते हुए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। मजीठा विधानसभा से प्रदीप सिंह भुल्लर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ भाजपा ने कुलदीप सिंह को मौदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने विधायक फतेहजंग बाजवा को बटाला उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है चर्चा है कि अश्वनी शेखड़ी या मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा दोनों में से किसी एक को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के खिलाफ़ चमकौर साहिब से भाजपा ने दर्शन सिंह शिवजोत को टिकट दिया है। प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से भाजपा की टिकट पर राकेश ढींगरा चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के खिलाफ धूरी से भाजपा की टिकट पर रणदीप सिंह देओल चुनावी ताल ठोकेंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा के खिलाफ रोपड़ से इकबाल सिंह लालपुरा भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

गुरुवार को जारी हुई 27 प्रत्याशियों की सूची

गुरुवार को जारी हुई 27 प्रत्याशियों की सूची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज घोषित किए गए प्रत्याशियों में भोहा से सीमा कुमारी, गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह जंग बाजवा, डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम से कुमार अमित वाल्मीकि, अटारी से बलविंदर कौर, फगवाड़ा से विजय सांपला, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर से सुरिंदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से डा. परमिंदर शर्मा, रूपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा, चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत, एसएएस नगर (मोहाली) से संजीव वशिष्ठ, समराला रंजीत सिंह गहलेवाल, लुधियाना उत्तर से प्रवीण बंसल, मोगा से डा. हरजोत सिंह कमल, गुरहरसहाय से गुरपरवेज सिंह संधू,. बलुआना से वंदना सागवान, लांबी से राकेश ढींगरा, मौड़ से दयाल सिंह सोढ़ी, बरनाला से धीरज कुमार,धूरी से रनदीप सिंह देओल, नाभा से गुरप्रीत सिंह शाहपुर, राजपुरा से जगदीश कुमार जग्गा और घनौर से विकास शर्मा का नाम शामिल किया गया है।

34 प्रत्याशियों की सूची पहले हुई थी जारी

34 प्रत्याशियों की सूची पहले हुई थी जारी

भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू, दीनानगर से श्रीमती रेणू कश्यप, श्री हरगोबिंदपुर से बलजिंदर सिंह डकोहा, अमृतसर उत्तरी से सुखविंदर सिंह पिंटू, तरनतारन से नवरीत सिंह सफीपुर, कपूरथला से रंजीत सिंह खोजेवाला, जालंधर पश्चिम से महेंदर पाल भगत, जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, जालंधर उत्तर से कृष्णदेव भंडारी, मुकेरियां से जंगी लाल महाजन, दसूहा से रघुनाथ राणा, होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, चब्बेवाल से डा. दिलबाग राय, गढ़शंकर से निमिषा मेहता, बंगा से मोहन लाल बंगा, बलाचौर से अशोक बाठ, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी, अमलोह से कंवरवीर सिंह टोहड़ा, खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी, लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा, लुधियाना वेस्ट से एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू, भुच्चो मंडी से रूपिंदर सिंह सिद्धू, तलवंडी साबो से रविप्रीत सिद्धू, सरदूलगढ़ से जगजीत सिंह मिल्खा, संगरूर से अरविंद खन्ना, डेराबस्सी से संजीव खन्ना, गिल से एसआर लद्दड़, जगराओं से कंवर नरेंद्र सिंह, फिरोजपुर सिटी से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जलालाबाद से पूरन चंद, फाजिल्का से सुरजीत कुमार ज्याणी, अबोहर से अरुण नारंग, मुक्तसर से राजेश फटेला और फरीदकोट से गौरव कक्कड़ का नाम शामिल है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों से क्या बिगड़ सकता है पार्टी का खेल, जानिए क्या है पूरा मामला?


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+