मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड पर बोले पंजाब के CM मान- मोदीजी.. देश ऐसे कैसे आगे बढ़ेगा?
चंडीगढ़। आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी CBI का छापा पड़ गया। सिसौदिया के अलावा CBI ऑफिसर्स कई अन्य के ठिकानों पर भी तलाशी ले रहे हैं। इस कार्रवाई की भनक लगते ही आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसना शुरू कर दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) चीफ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। पहले भी हमारे नेताओं के ठिकानों पर छापे पड़े हैं, लेकिन कई छापों में कुछ भी नहीं निकला था और आगे भी कुछ नहीं निकेलगा।"
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''सीबीआई जांच कर रही है...आपका स्वागत है। हम पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और छापे हुए हैं। कुछ भी नहीं निकला। फिर भी कुछ भी नहीं निकलेगा।"

इसके कुछ देर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट भी आया। मान ने कहा, ''मनीष सिसोदिया आजाद भारत के सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री है।'' मान ने कहा कि, आज अमेरिका के सबसे बड़े अखबार में न्यूयॉर्क टाइम्स ने फ्रंट पेज पर सिसौदिया जी की फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर CBI की रेड करवाई है। भारत ऐसे कैसे आगे बढ़ेगा?''

Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी मनीष सोसिदया के घर CBI के 5-6 अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही पंजाब सहित 7 राज्यों में 21 जगहों पर भी CBI की रेड पड़ी है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, आज केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 10 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications