'मैं पंजाब बोलदा हां': 'कौन दर्दी और कौन गद्दार, साढ़े 3 करोड़ लोग करेंगे न्याय', महाबहस से बोले CM भगवंत मान
Mai Punjab Bolda Han Mahabahas: आज पंजाब के लुधियाना में महाबहस हो रही है। यह महाबहस पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में शुरू हो गई है। भगवंत मान और विपक्षियों के बीच यह महाबहस हो रही है। सीएम भगवंत मान मंच पर पहुंच गए हैं। वे सवालों का जवाब दे रहे हैं।
इस महाबहस का नाम 'मैं पंजाब बोलदा हां'है। इस महाबहस में पंजाब के कई ज्वलंत मु्द्दे उठाए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने एक्स (ट्वीट) करते हुए लिखा कि पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोग न्याय करेंगे। कौन दर्दी और कौन गद्दार है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाबहस का लाइव शेयर किया है। यहां आप पूरी महाबहस देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत के बाद CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील












Click it and Unblock the Notifications