महर्षि दयानन्द सवरस्ती जी ने पंजाब में क्रांति की ज्योति जगाई: भगवंत मान

Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर में महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'पंजाब प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन' में भाग लिया। इस मौके पर मान ने कहा कि पंजाब क्रांतिकारी और समाज सुधारकों की भूमि है। गुजरात में जन्मे महर्षि दयानन्द सवरस्ती जी ने पंजाब में क्रांति की ज्योति जगाई। जिस ज्योति से जोत लेकर लाला लाजपत राय, करतार सिंह सराभा और सरदार भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे बड़ी संख्या में पहुंचे हुए व्यक्तित्वों के विचार सुनने का मौका मिला। ऐसे मार्गदर्शन करने वाले कार्यक्रम हमारी नई पीढ़ी को महर्षि दयानन्द सवरस्ती जी के जीवन से अवगत कराते हैं और उनके नक्शेकदम पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Bhagwant Mann

मान ने कहा, आपकी ओर से बड़ी संख्या में पहुंच कर मान-सम्मान देना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे लिए आज का दिन किसी यादगार से कम नहीं है। प्रबंधकों द्वारा जो मांगे रखी गई हैं, उन्हें हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+