पंजाब में लुधियाना बना पहला ऐसा जिला, जहां खुला दिव्यांग कौशल विकास केंद्र, दावा- मिलेंगे रोजगार

लुधियाना। पंजाब में पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां विकलांग युवाओं के लिए समर्पित कौशल विकास केंद्र स्थापित किया गया है। कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन डॉयरेक्टर पंजाब काैशल विकास मिशन दीप्ति उप्पल ने गुज्जरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यहां युवाओं को अलग-अलग तरह के कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे रोजगार पनपेंगे।

Ludhiana Is first district of Punjab, where the disabled skill development center open

दीप्ति उप्पल ने कहा कि, इस अनूठी पहल का विस्तार पूरे पंजाब में किया जाएगा, जिसमें 180 विकलांग छात्रों को तीन अलग-अलग ट्रेडों के लिए मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, लुधियाना में पंजाब का पहला दिव्यांग कौशल विकास केंद्र खुला है, जहां विकलांगों को फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस केंद्र में 180 दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उप्पल ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, शारीरिक तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बदलने के लिए ही प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत के लिए एनजीओ डेफ क्रिकेट फेडरेशन ने भी सहयोग दिया है।

डॉयरेक्टर पंजाब काैशल विकास मिशन दिप्ती उप्पल ने कहा कि, इस केंद्र को खोलने का उद्देश्य न केवल विकलांग व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। यहां कोर्स के पूरा होने के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को विभिन्न शिविरों के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करने में और मदद दी जाएगी। इस केंद्र में 180 विकलांग छात्रों को 3 अलग-अलग ट्रेडों के लिए मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+